Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बड़े पैमाने पर छंटनी के खिलाफ प्रसारण बंद किया

[caption id="attachment_18296" align="alignleft" width="122"]कुलदीप सहनीकुलदीप सहनी[/caption]: तेलंगाना के सभी दस जिलों में ‘स्टूडियो- एन’  समाचार का प्रसारण ठप : 70 कर्मचारियों की छंटनी के खिलाफ उठ खड़े हुए केबलवाले :  नारने नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा संचालित तेलगु समाचार चैनल ‘स्टूडियो- एन’ का गुरुवार की दोपहर से तेलंगाना के सभी दस जिलों में प्रसारण बंद कर दिया गया है. बंद करने के कारणों की जानकारी देते हुए फेडरेशन आफ तेलंगाना मल्टीसिस्टम आपरेटर्स के अध्यक्ष कुलदीप सहनी ने बताया कि बुधवार को बिना कोई कारण बताओ नोटिस दिए नारने नेटवर्क के प्रबंधन ने लगभग सत्तर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसमें इनपुट व आउटपुट के लोग भी शामिल हैं.

कुलदीप सहनी

कुलदीप सहनी

: तेलंगाना के सभी दस जिलों में ‘स्टूडियो- एन’  समाचार का प्रसारण ठप : 70 कर्मचारियों की छंटनी के खिलाफ उठ खड़े हुए केबलवाले :  नारने नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा संचालित तेलगु समाचार चैनल ‘स्टूडियो- एन’ का गुरुवार की दोपहर से तेलंगाना के सभी दस जिलों में प्रसारण बंद कर दिया गया है. बंद करने के कारणों की जानकारी देते हुए फेडरेशन आफ तेलंगाना मल्टीसिस्टम आपरेटर्स के अध्यक्ष कुलदीप सहनी ने बताया कि बुधवार को बिना कोई कारण बताओ नोटिस दिए नारने नेटवर्क के प्रबंधन ने लगभग सत्तर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इसमें इनपुट व आउटपुट के लोग भी शामिल हैं.

श्री सहनी ने कहा कि दक्षिण भारत का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दशहरा दो दिन बाद है, जिसके लिये कम्पनियाँ अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं, वहीँ ‘स्टूडियो -एन’ के कर्मचारियों को बोनस के रूप में बाहर का रास्ता दिखाना कहाँ तक उचित है. कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं, उनके परिवार वालों की हालत देखिये. उन लोगों के यहाँ दुःख का माहौल पैदा हो गया है. श्री सहनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निकाले गए कर्मचारियों में पैसठ कर्मचारी तो केवल तेलंगाना क्षेत्र के ही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह सब प्रबंधन मंडल केवल इसलिये कर रहा है कि वहाँ से तेलंगाना के लोगों को निकला जा सके जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

उन्होंने नेटवर्क प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लिया जाता है तो उनके (स्टूडियो- एन) समाचार चैनल का प्रसारण पूरे तेलंगाना के सभी दस जिलों में लंबे समय तक रोक दिया जायेगा.  उल्लेखनीय है कि नारने नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड का संचालन प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलगु देशम पार्टी के मुखिया नारा चन्द्र बाबू के सुपुत्र लोकेश नायडू करते हैं. यह सर्व विदित है कि पृथक तेलंगाना राज्य के कट्टर विरोधी हैं बाबू. उधर स्टूडियो-एन के एक कर्मचारी ने बताया कि कंपनी ने विगत 18 माह से अंशकालिक संवाददाताओं एवं कैमरामैनों का भुगतान नहीं किया है. इसको लेकर उनमें काफी रोष है. सहनी का कहना है कि जब तक कर्मियों को काम पर वापस नहीं लिया जाता है, तब तक प्रसारण बंद रहेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. गुंजन सिन्हा

    October 16, 2010 at 12:57 am

    बहुत अच्छी पहल केबुल वालों ने कि है. मीडिया में आ रही तमाम गडबडियों के कई कारण हैं. इनमे सबसे बड़ी वजह है प्रबंधन और मालिकों की निरंकुशता. दूसरी वजह है सरकार की आपराधिक नपुंसकता जिसने मालिकों को खुली छूट दे राखी है. तीसरी वजह है पत्रकारों में असुरक्षा की भावना. चौथी वजह है मीडिया का मूल्यहीन बाजारीकरण. और पांचवी वजह है नए आ रहे पत्रकारों में पत्रकारीय दीक्षा संस्कार का अभाव. ऐसे में केबल आपरेटर्स की यह पहल एक उम्मीद जगाती है.

  2. Haresh Kumar

    October 16, 2010 at 5:55 pm

    नारने नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड का संचालन प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलगु देशम पार्टी के मुखिया नारा चन्द्र बाबू के सुपुत्र लोकेश नायडू करते हैं.

    कृप्या इस रिपोर्ट को देखें। कुछ गलतियां हैं। पूर्व मुख्यमंत्री होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...