Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जागरण, वाराणसी में दो दशक बाद बीट बदलाव

वाराणसी। दैनिक जागरण के वाराणसी संस्करण में दो दशक बाद रिपोर्टरों की बीटों में भारी फेरबदल किया गया है। क्राइम बीट पर लंबे समय से डटे हुए दिनेश कुमार को बीएचयू की कमान दे दी गयी है। क्राइम बीट पर चुपचाप काम करने वाले कैलाश यादव को आर्थिक बीट की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं एक दशक से भी अधिक समय तक शिक्षा बीट देखने वाले राकेश चतुर्वेदी को प्रशासन बीट सौंपा गया है। शिक्षा बीट पर ही काम करने वाले प्रमोद कुमार यादव को म्यूजिक व कल्चर का देखने का काम सौंपा गया है।

वाराणसी। दैनिक जागरण के वाराणसी संस्करण में दो दशक बाद रिपोर्टरों की बीटों में भारी फेरबदल किया गया है। क्राइम बीट पर लंबे समय से डटे हुए दिनेश कुमार को बीएचयू की कमान दे दी गयी है। क्राइम बीट पर चुपचाप काम करने वाले कैलाश यादव को आर्थिक बीट की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं एक दशक से भी अधिक समय तक शिक्षा बीट देखने वाले राकेश चतुर्वेदी को प्रशासन बीट सौंपा गया है। शिक्षा बीट पर ही काम करने वाले प्रमोद कुमार यादव को म्यूजिक व कल्चर का देखने का काम सौंपा गया है।

शिक्षा बीट पर काम करने वाले धनंजय कुमार वर्मा को क्राइम बीट पर भेजा गया है। प्रशासन पर लंबे समय से काम करने वाले विकास ओझा अब शिक्षा बीट देखेंगे। म्यूजिक कल्चर बीट पर पंद्रह वर्षों से काम करने वाले रवींद्र मिश्र को डेस्क पर भेज दिया गया है। अभी हाल ही में सभी रिपोर्टरों ने अपने कामकाज की प्रगति रिपोर्ट खुद बनाकर मैनेजमेंट को सौंपी थी। लगता है कि उसकी समीक्षा के बाद ही मैनेजमेंट ने इतने बड़े पैमाने पर बदलाव करने का मन बनाया। कुछ रिपोर्टरों को जनपदों की कमान संभालने के लिए भविष्य में भेजा जा सकता है और ऐसा संकेत भी उन्हें दिया गया है। दो माह पहले ही मनोज कुमार को डेस्क से गाजीपुर भेजा गया था और उन्होंने असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा स्वीकृत भी हो गया। हाल ही में असंतुष्ट होकर राजेंद्र रंगप्पा जो पहले पेज पर की कमान संभाल रहे थे, इस्तीफा देने को बाध्य हुए। हालांकि उन्होंने इसका कारण व्यक्तिगत बताया है। चर्चा है कि जिन रिपोर्टरों की बीट बदली गयी है वे 21 अक्टूबर से अपनी नयी बीट पर काम शुरू कर देंगे।

ये सूचना एक मेल के जरिए मिली है. अगर यहां प्रकाशित तथ्यों में ऊंच-नीच है तो कृपया इसकी ओर ध्यान आकृष्ट कराने की कृपा करें. आप अपनी बात नीचे कमेंट बाक्स के जरिए कह सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. रामचंद शरण

    October 21, 2010 at 3:32 pm

    माननीय जी
    जागरण अंधों की बस्‍ती का शहंशाह बनता जा रहा है। नीचे की बात डायरेक्‍टर तक पहुच ही नहीं पाती। काम करने वालो को परेशान करना और तेल लगाने वालों को प्रोन्‍नति देना यहां की परंपरा सी बनती जा रही है। वाराणसी जागरण में बीट में बदलाव कोई बडा कारण नहीं होना चाहिए लेकिन अगर इसके मूल में जाए तो पता चलेगा कि इधर से उधर करने की पूरी प्रक्रिया अपने-अपने चहेतों को एडजस्‍ट करने के लिए की गयी है जिसका नाम बदलाव दिया जाएगा। यह जागरण में हर यूनिट की परंपरा बन चुक है। संपादक उन्हें ही प्रमोट करते है जो आफिस में प्रवेश के पहले उनका चरण स्‍पर्श कर आशीर्वाद लेने की पहली डयूटी निभाते है। अब तो जागरण में संपादक देव भरों की परंपरा चल पडी है, यह जहाज में छेद के समान है और मै तो कहूंगा कि आने वाले कुछ वर्षो में जागरण रुपी यह जहाज डूब जाये तो कोई आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए।

  2. jagdeep yadav

    October 22, 2010 at 3:49 pm

    Bure din ke suruwat hai jagran ki………….ye to hona hi tha.

  3. pradeep sharma

    October 26, 2010 at 1:49 am

    vikas auor rakesh ji ko shubhkamnaye. Aap log es parivartan me bhi hamesha ki tarah utkrisht sabit honge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...