सुभारती ग्रुप, सुभारती हास्पिटल, सुभारती मेडिकल कालेज, दैनिक प्रभात अखबार समेत कई तरह के कारोबार, कंपनियों के मालिक अतुल भटनागर, जो मेरठ बेस्ड उद्यमी हैं, सीबीआई के शिकंजे में फंसते जा रहे हैं. उन पर खुद के एकाउंटेंट निर्मल शर्मा की हत्या का आरोप है. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने कल अतुल भटनागर को दिल्ली मुख्यालय तलब किया और घंटों पूछताछ की. इस मामले में सीबीआई जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने वाली है. माना जा रहा है कि सीबीआई द्वारा चार्जशीट दायर करने के बाद अतुल भटनागर की गिरफ्तारी हो सकती है. फिलहाल तो कोर्ट के आदेश के कारण भटनागर गिरफ्तारी से बचे हुए हैं.
उल्लेखनीय है कि सुभारती ग्रुप में अतुल कृष्ण भटनागर के अलावा हरिओम आनंद पार्टनर हुआ करते थे. अतुल ने जब हरिओम को साइडलाइन करना शुरू किया तो हरिओम ने उनके खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया. इन दोनों की लड़ाई में हरिओम का साथ दिया एकाउंटेंट निर्मल शर्मा ने. निर्मल के पास अतुल कृष्ण भटनागर के काले कारनामों के ढेर सारे दस्तावेज व प्रमाण थे. इन दोनों की जंग में निर्मल शर्मा की एक दिन गोली माकर हत्या कर दी गई. हत्या की जांच पहले मेरठ पुलिस ने की, फिर सीबीसीआईडी ने की. अब सीबीआई वाले जांच कर रहे हैं. देखना है कि निर्मल शर्मा के असली हत्यारे पकड़े जाते हैं या नहीं.












satish pranami
October 25, 2010 at 7:26 pm
ye to hona hi tha. atul g jo akhbaar chala rahe hai uska matlab to kawal shasan-prashasan par dabav banane hai. lekin ab CBI ke shikanje me fans gaye hai, dekho kaise bachte hai.