कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता…एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों… हिंदी गजलकार दुष्यंत कुमार की इन पंक्तियों के साथ उद्बोधन की शुरुआत करते हुए बिग ब्रॉडकास्टिंग एंड मल्टीमीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन बनवारी लाल कुशवाह ने इस बात पर ज़ोर दिया कि मन में लगन हो, सच्चा प्रयास किया जाए, हौसला बना रहे, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।
बिग ग्रुप के हिंदी दैनिक स्वाभिमान टाइम्स की सफल शुरुआत के मौके पर कौशांबी के पैसेफिक मॉल, एनसीआर में आयोजित कार्यक्रम में श्री कुशवाह ने बताया कि दिल्ली के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी अखबार के संस्करणों की शुरुआत की जाएगी।
संपादकीय, पेजिनेशन, मार्केटिंग, प्रोडक्शन, प्रसार, कार्मिक आदि विभागों के साथियों को कम समय में बेहतर प्रोडक्ट तैयार करने के लिए बधाई देते हुए श्री कुशवाह ने कहा कि कुशल नेतृत्व
में युवाओं की टीम पत्रकारिता के नए प्रतिमान गढ़ रही है और उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि ये अखबार आज के दौर में महत्वपूर्ण जगह बनाने में कामयाब होगा।
उन्होंने कहा कि स्वाभिमान टाइम्स के ज़रिए हर वर्ग के लोगों की आवाज़ बुलंद हो सके, यही मेरी कामना है। श्री कुशवाह ने भरोसा जताया कि नौजवान और जुझारू पत्रकारों व सजग पाठकों के सहयोग से इस प्रोडक्ट को निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।
श्री कुशवाह ने ये जानकारी भी दी कि बिग ब्रॉडकास्टिंग एंड मल्टीमीडिया कॉरपोरेशन जल्द ही अंग्रेजी मासिक समाचार पत्रिका पावर प्लस और हिंदी न्यूज चैनल की शुरुआत करेगा।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रधान संपादक अजय कुमार ने सभी सहयोगियों को कम समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पूरे स्टाफ को बधाई दी और कहा कि कम संसाधनों में उत्कृष्ट प्रोडक्ट तैयार कर सबने ये साबित कर दिया है कि सच्ची लगन से हर काम आसान हो जाता है। श्री कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि कम समय में ही
स्वाभिमान टाइम्स की चर्चा हर मंच पर होने लगी है। इनमें वेब मीडिया से लेकर आकाशवाणी की दैनिक समीक्षा के मंच तक शामिल हैं।
कार्यक्रम में स्वाभिमान टाइम्स की पूरी टीम के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल चड्ढा, गरिमा मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीईओ सरवर हुसैन, गरिमा रियल स्टेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर सुधीर रॉय और समूह के एकाउंट्स इंचार्ज अभय के अलावा, ग्रुप कंपनी के तमाम कर्मचारी व अधिकारी तथा बीएफएल लिमिटेड के डायरेक्टर उदय सिंह और कौशल वार्ष्णेय भी मौजूद थे। प्रेस रिलीज












Sanjeet Tripathi
October 30, 2010 at 6:50 pm
shubhkamnayein
jagdish tiwari
October 30, 2010 at 9:00 pm
badhai………….
jagdish tiwari
October 30, 2010 at 9:01 pm
bahut bahut badhai……………..
tara chandra gupta
October 30, 2010 at 10:52 pm
badhai………
..xyz..
October 31, 2010 at 4:16 am
Dher saari Shubhkaamna !
devendar sharma
October 31, 2010 at 4:57 pm
devendar sharma bahut bahut badhai……………..
sanjay singh kushwah
November 1, 2010 at 1:03 am
BEST OF LUCK B. L. KUSHWAH JI , SANJAY SINGH KUSHWAH (RASTRIYA HINDI MAIL)
vivek srivastava
November 4, 2010 at 10:45 pm
bahut bahut subhkameye