Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

जी न्‍यूज के रिपोर्टर को पुलिस ने घंटों थाने में बैठाया

जी न्‍यूज, बरेली के रिपोर्टर मुनेन्‍द्र गंगवार को पीलीभीत पुलिस ने घंटों थाने में बैठाये रखा. मुनेन्‍द्र पर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में एक मतदान केन्‍द्र पर हंगामा करने तथा मारपीट करने का आरोप था. कई घंटे तक उन्‍हें मुजरिमों की तरह रखा गया.

जी न्‍यूज, बरेली के रिपोर्टर मुनेन्‍द्र गंगवार को पीलीभीत पुलिस ने घंटों थाने में बैठाये रखा. मुनेन्‍द्र पर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में एक मतदान केन्‍द्र पर हंगामा करने तथा मारपीट करने का आरोप था. कई घंटे तक उन्‍हें मुजरिमों की तरह रखा गया.

जानकारी के अनुसार जी न्‍यूज के लिए बरेली से रिपोर्टिंग करने वाले मुनेन्‍द्र पीलीभीत के डयूरिया कोतवाली के मानकपुर गांव के निवासी हैं. उनके छोटे भाई मानकपुर से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रहे थे. मतदान को लेकर मुनेन्‍द्र एवं दूसरे पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई. विवाद काफी बढ़ गया. विवाद के चलते काफी देर तक मतदान भी प्रभावित रहा. पुलिस मुनेन्‍द्र को पकड़ कर कोतवाली ले आई. पुलिस ने उनको रात भर थाने में बिठाये रखा. दूसरे दिन सुबह सत्‍ता पक्ष के एक विधायक के पैरवी पर मुनेन्‍द्र को छोड़ा गया.

हालांकि इसके पीछे एक दूसरा कारण भी बताया जा रहा है. कुछ दिनों पूर्व किसी मामले में मुनेन्‍द्र ने एक सब इंस्‍पेक्‍टर का रिश्‍वत लेते हुए स्टिंग ऑपरेशन किया था. हालांकि इस मामले में रिश्‍वत देने वाला व्‍यक्ति अपने बयान से बाद में मुकर गया था. पुलिस इसके चलते भी मुनेन्‍द्र से नाराज थी.

इस संबंध में मुनेन्‍द्र का कहना था कि कोई बड़ी बात नहीं थी. मामूली कहासुनी हुई थी. इसी के चलते इंस्‍पेक्‍टर अतर सिंह ने उन्‍हें अपने साथ थाने ले आए. मतदान खतम होने के बाद उन्‍हें छोड़ दिया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. omdev

    October 31, 2010 at 9:21 pm

    bhai saab greater noida mai toh 29 oct ko aaj tak ki pooree team ko hi iss liye hirasat mai le liya gaya thaa kyo ki team ek ATM ki ploice ke bina permission ke loot ki SHOOTING kar rahi thiii up ke police adikareo ke kahne par team ko CHHODA gaya Thaaa. police ki aisee harkaton ke liye media biradri ko ekjut hona hoga otherwise police media par havi ho jayegi
    NAIDUNIA SE OMDEV

  2. Mustafeez Ali Khan

    November 1, 2010 at 10:59 pm

    munendra gangwar ko hirasat mein liya jana dukhad hai. patrakaron ke girebaan tak police ke pahunchte haath khaaki vardi ke sath-sath sattadhari party ki chhavi ko dhumil kar rahe hain. aise mushkil waqt mein patrakarita par chot karne wale haathon ko apna dayera samjhna chahiye aur patrakaron ko bhi iss haqiqat ko kubool karna chahiye ke samaj ka aaina kahe jaane wale MEDIA ki apni zameen kitni kamzor hai.
    Mustafeez Khan
    Bareilly

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...