: पूरी टीम तैयार : सिटी चीफ बनाये गए दिनेश : ताज की नगरी आगरा में शीघ्र ही एक नये अखबार बीपीएन टाइम्स का कदम पड़ने वाला है. सूचना है कि नवम्बर के पहले पखवारे के अंत तक इसका प्रकाशन शुरू हो जायेगा. वरिष्ठ पत्रकार डा. अमी आधार निडर को अखबार का रेजीडेंट एडिटर बनाया गया है. दिनेश भदौरिया सिटी चीफ के रूप में ज्वाइन किया है.
अखबार के संपादक बनने वाले डा. निडर इसके पूर्व आई-नेक्स्ट आगरा के इंचार्ज थे. लगभग 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय निडर ने अमर उलाला से अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद वे जागरण के साथ दस वर्षों तक आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ में रहे. इनकी किताब समाचार संकल्पना और अखबार को भारतेंदु पुरस्कार, विष्णुराव पराडकर पुरस्कार समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं. इन्हें संपादक रत्न से भी नवाजा जा चुका है. पत्रकारिता पर इनकी तीन किताबें शीघ्र प्रकाशित होने वाली हैं.
सिटी चीफ के रूप में ज्वाइन करने वाले दिनेश भदौरिया भी पिछले बीस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पायनीयर से की थी. इसके बाद नवभारत टाइम्स और सहारा को भी अपनी सेवाएं दीं. बीपीएन टाइम्स ज्वाइन करने से पहले वे डीएलए में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे. अमर उजाला छोड़ने वाले शंकर देव तिवारी डाक प्रभारी के रूप में इस अखबार के हिस्सा बने हैं. तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत भास्कर के साथ की थी.
डीएलए से ही इस्तीफा देकर मनोज चौहान, अनुज उपाध्याय तथा जागरण से इस्तीफा देकर योगेश शर्मा ने रिपोर्टर के रूप में ज्वाइन किया है. जाने-माने फोटोग्राफर असलम सलीमी भी इस टीम के हिस्सा बने हैं. आई-नेक्स्ट से इस्तीफा देकर हेमंत ने भी बीपीएन टाइम्स ज्वाइन किया है. मार्केटिंग एवं एडवरटीजमेंट में संजय सिंघल एवं मुकेश कुलश्रेष्ठ ने ज्वाइन किया है. सर्कुलेशन की जिम्मेदारी मोहित अग्रवाल को सौंपी गई है.
डा. निडर ने बताया कि अखबार खबरों की सर्वोत्तम प्रस्तुतिकरण करेगा. आगरा की जनसमस्याओं को प्रमुखता से स्थान दिया जायेगा. अखबार की पूरी टीम तैयार हो गई है. इसके तीन संस्करण मथुरा, फिरोजाबाद एवं एटा-कासगंज से प्रकाशित होंगे.
गौरतलब है कि बीपीएन टाइम्स सनसाइन ग्रुप का अखबार है. इस ग्रुप का मसाला और रियल इस्टेट का कारोबार है. बीपीएन टाइम्स का प्रकाशन दिल्ली, ग्वालियर, इंदौर, झांसी और भोपाल से होता है. आगरा के साथ रायपुर में भी इस अखबार की नई यूनिट शुरू होने वाली है.












raj bahadur
November 1, 2010 at 12:07 am
are bhai ye city chief kis ganje ko bana diya
sanjay singh kushwah
November 1, 2010 at 12:59 am
Best of luck B.P.N. team of Gwalior Sanjay singh kushwah (RASTRIYA HINDI MAIL)
pradeep srivastava
November 1, 2010 at 6:59 am
badhai nidar ji
dr ms parihar
November 1, 2010 at 1:03 pm
भाई निडर को पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई। उनके कुशल संपादकत्व में यह अखबार पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित करे, भ्रमित और दिशाहीन पत्रकारिता में नये आयाम स्थापित करे। यही मेरी कामना है।
dr ms parihar
November 1, 2010 at 1:06 pm
भाई डा; निडर , संपादक की महत्वपूर्ण एवं गरिमापूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए हार्दिक बधाई
arvind kumar singh
November 1, 2010 at 7:29 pm
badhai nidar bhai.
gaurav
November 1, 2010 at 8:08 pm
B.P.N KO GAURAV KI TARAF SE HARDIK SUBHKAMNAYEN.YE NEWS PAPER JALDI HI TOP PAR PAHUCHEGA.
Ramesh babu
November 3, 2010 at 7:24 pm
I am very very happy or sabhi bpn times group ke logo ko hardi subhkamnay
soch se ek kadam aage bpn times “bestofluck”
I am Ramesh Babu chife designer delhi office bpn times
permanent address village maqsoodpur Jalesar distt (Eath) up
m.p singh
November 4, 2010 at 7:19 pm
bpn ki puri team ko deepawali ki hardik badhai.
bpn group ko m p singh ki aur se subharambh aur nidar bhai ko deewali ki bahut 2 badhai.aur circulation team ko bi.
M P SINGH
CIR.MANAGER
KALPTARU EXPRESS AGRA.
Sunil Sharma
November 6, 2010 at 3:28 am
निडर जी आपको बीपीएन टाइम्स की जिम्मेदारी सम्भालने के लिये हार्दिक बधाई आपके कुशल सम्पादन में समाचार पत्र एक उचाईयों को प्राप्त कर एक मानदण्ड स्थापित करे तथा दिशाहीन पत्रकारिता को एक नई दिशा मिले इसी काँमना के साथ!
सुनील शर्मा मथुरा
Adesh Jain
November 7, 2010 at 1:51 pm
भाई डा; निडर ,आपको बीपीएन टाइम्स की महत्वपूर्ण पत्रकारिता की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई।आपके कुशल संपादकत्व में यह अखबार पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च मानदंड स्थापित करे और दिशाहीन पत्रकारिता में नये आयाम स्थापित करे। यही मेरी कामना है।
दीपावली की शुभकामनाओं सहित
Pradeep Kumar Rawat
November 8, 2010 at 8:22 am
Amee Bhai K Neytratwa mai B.P.N. Times Koi Na Koi Naya Dhamaka Kareyga….!!! Nidar je Ke Patrakarita Sey Sabhe Bhale Bhati Parichit Hai.., Dekhna Ye hai K Nidar Je Kiya Naya Kartey Hai. B.P.N. Times Agra mai Naye Aayam Esthaapit Kareyga, B.P.N. ke Team ko Hardik Bhadaye…..!!
yogendra singh
November 10, 2010 at 5:39 pm
bpn kipuri team ko subhkamnae
Hn pandey
November 13, 2010 at 8:32 am
[b][b][b][b][b][b][b]BPN TIME S
ko naye sanskaran ke liye hirdik subhkamnaye
Hari nayayan pandey
reporter
DAUSA (Raj.)
D.pathak
November 23, 2010 at 2:14 pm
Best of luck B P N Time’s all team of gwalior . ( Pathak )
ajay kumar
December 25, 2010 at 6:05 am
bpn tims ek achcha news pepar hai .muje ye paper pasand hai aur iski khabaren bhi achchi aa rahin hain
Robin
December 26, 2010 at 5:34 am
Nidar Ji,
Aapke Sampadak Banne per mujhe kafi harsh ho raha hai. mujhe asha hi nahi purna vishwas hai yeh news paper aapke nirdeshan me kafi bulandiyo tak jayega. Sir, Apke edition me aligarh wale page per jo aligarh ki khabaerein lagti hai wohi khabar Prabhat Khabar me bhi aati hai. Kya Dono Paper Ek hi hai. Ya Phir woh ek hi khabar dono papers me bhejte hai.
ravi das
December 28, 2010 at 9:52 am
sir, i want jwoin your newspaper
RAJKUMAR
January 28, 2011 at 10:39 am
[img][/img]
best of luck agra edition hila k rakh dena sabhi news papers ko… meri best wishes aap k saayh hai ………..