Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पंजाब की ‘जंग’ से तौबा, कई संस्करणों पर गिरी गाज

Amar Ujalaअमर उजाला प्रबंधन ने पंजाब में अखबार का कामकाज ‘कोनसोलिडेट’ करने का फैसला किया है। इसके तहत जालंधर से प्रकाशित होने वाले अमर उजाला के सभी आठ संस्करणों को तत्काल प्रभाव से बंद करने और इनकी जगह एक कामन पंजाब एडीशन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। यह मास्टर एडीशन छपना शुरू भी हो चुका है। अमर उजाला निदेशकों की नोएडा स्थित कारपोरेट हेडक्वार्टर में शनिवार को हुई बैठक में कई फैसले हुए। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बैठक में अमर उजाला समूह के बढ़ते घाटे को कम करने और मंदी के दौर में अखबार को नकारात्मक असर से बचाने के लिए कई उपायों पर विस्तार से विचार किया गया।  

Amar Ujalaअमर उजाला प्रबंधन ने पंजाब में अखबार का कामकाज ‘कोनसोलिडेट’ करने का फैसला किया है। इसके तहत जालंधर से प्रकाशित होने वाले अमर उजाला के सभी आठ संस्करणों को तत्काल प्रभाव से बंद करने और इनकी जगह एक कामन पंजाब एडीशन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। यह मास्टर एडीशन छपना शुरू भी हो चुका है। अमर उजाला निदेशकों की नोएडा स्थित कारपोरेट हेडक्वार्टर में शनिवार को हुई बैठक में कई फैसले हुए। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बैठक में अमर उजाला समूह के बढ़ते घाटे को कम करने और मंदी के दौर में अखबार को नकारात्मक असर से बचाने के लिए कई उपायों पर विस्तार से विचार किया गया।  

पंजाब मार्केट में लगभग 10 वर्षों की अति सक्रियता से मिले नतीजों पर भी गहराई से विचार किया गया। इस मार्केट में घाटे के कारोबार और प्रसार के लिए गलाकाट होड़ को देखते हुए यहां की ‘जंग’ से बाहर रहने का फैसला किया गया। पंजाब में कामकाज सीमित करने पर सहमति बनी। इसी के तहत निर्णय लिया गया कि जालंधर से सभी आठ एडीशनों का प्रकाशन तुरंत बंद कर दिया जाए। ये आठ एडीशन हैं- भटिंडा, फिरोजपुर, पटियाला, होशियारपुर-रुपनगर, गुरुदासपुर-पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना और जालंधर।

अब केवल एक एडीशन, जो पंजाब एडीशन कहा जाएगा, प्रकाशित होगा। सूत्रों के मुताबिक इसका प्रकाशन पंचकूला से करने का फैसला लिया गया है। मतलब, अमर उजाला अब जालंधर से सब कुछ खत्म करने जा रहा है। जालंधर समेत पंजाब के हर जिले में केवल एक प्रतिनिधि रहेगा। पंचकूला से अभी तक अमर उजाला का चंडीगढ़ संस्करण प्रकाशित होता है। अमर उजाला अब पंचकूला से दो एडीशन प्रकाशित करेगा, एक- पंजाब एडीशन और दूसरा- चंडीगढ़ के लिए सिटी एडीशन। इस बड़े फैसले की जानकारी अमर उजाला, जालंधर के स्थानीय संपादक निशीथ जोशी समेत अमर उजाला ग्रुप के सभी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। फैसले पर तुरंत अमल करने के आदेश भी दिए गए। इसी के तहत जालंधर से आज केवल एक ही कामन व मास्टर एडीशन प्रकाशित कर उसे पूरे पंजाब में वितरित किया गया।

कामधाम सीमित करने के फैसले के बाद अमर उजाला प्रबंधन ने पंजाब के अपने स्टाफ को भी एडजस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ज्यादातर पत्रकारों और कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है। खुद निशीथ जोशी को भी अब जालंधर से जाना होगा। सूत्रों का कहना है कि रीटेनर और ट्रेनी कर्मचारियों को अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है। जितने भी परमानेंट इंप्लाई हैं, उन्हें अमर उजाला के यूपी के संस्करणों में एडजस्ट कराया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि मंदी की मार से अखबार को बचाने के लिए कास्ट कटिंग से संबंधित एक मेल अमर उजाला के सभी प्रभारियों और यूनिट हेड को पहले ही भेजा जा चुका है। खर्चे कम करने उर्फ कास्ट कटिंग की कवायद दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर समेत लगभग सभी बड़े अखबारों ने की है। पर अलाभकारी संस्करणों के बंद करने जैसा कठोर निर्णय अमर उजाला को ही लेना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले अमर उजाला ने गाजियाबाद से प्रकाशित होने वाले अपने सेकेंड ब्रांड कांपैक्ट के प्रकाशन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। अमर उजाला से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम न छापने की शर्त पर कहना है कि यह सारी कवायद कोनसोलिडेशन की प्रक्रिया का पार्ट है। यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके तहते आगे कुछ और कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...