पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने एवं उस पर पत्रकार कालोनी बनाए जाने की मांग को लेकर काशीपुर मीडिया सेंटर से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने स्थानीय विधायक एवं बीसूका उपाध्यक्ष हरभजन सिंह चीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एक ज्ञापन भेजा।
पत्रकार कालोनी के निर्माण की मांग मीडिया सेंटर लंबे समय से उठा रहा है। काशीपुर मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, उपाध्यक्ष नवीन देउपा एवं महासचिव विकास गुप्ता के नेतृत्व में श्री
चीमा से मिले पत्रकारों ने उनकी मांग सीएम तक यथाशीघ्र पहुंचा कर भूमि का आवंटन जल्द से जल्द कराए जाने की बात कही। चीमा ने आश्वस्त किया कि वह स्वयं मुख्यमंत्री निशंक से मुलाकात कर पत्रकार कालोनी की मांग जल्द से जल्द पूरा करायेंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार द्वारा की गयी यह मांग पूरी तरह जायज है और उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि मुख्यमंत्री पत्रकारों की यह मांग अवश्य पूरी करेंगे।चीमा को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गयी है कि काशीपुर के कुण्डेश्वरी स्थित एस्कॉर्ट फार्म की भूमि में से पांच एकड़ भूमि काशीपुर मीडिया सेन्टर को पत्रकार कालोनी बनाये जाने को लेकर आवंटित की जाये।
ज्ञापन देने वालों में काशीपुर मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, महामंत्री विकास गुप्ता, रविन्द्र धमी, दीप पाठक, उपाध्यक्ष जितेन्द्र बोहरा, नवीन देउपा, सचिव गजेन्द्र यादव, नवीन अरोरा, संगठन मंत्री अशोक सिंधवानी, आय-व्यय निरीक्षक राजेश शर्मा, उपसचिव जितेन्द्र सक्सैना टिल्लू, अफजाल खान, पीआरओ एफयू खान, कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चण्डोक, स्वंत्रात नवीन एड., नीरज गुप्ता, मुकुल मानव, शिव अवतार शर्मा, विनोद भगत, मदनलाल मिश्रा, मौ. आरिफ, भगीरथ शर्मा, विशाल सिंह, मौ. रफी, जुगल अरोरा, जसविंदर गांधी, प्रमोद, रोशन, अनिल शर्मा, सुरेश शर्मा, दीपक सिंधवानी, हेमंत मेहरा आदि शामिल थे।












SHYAM TYAGI
November 9, 2010 at 12:11 pm
hme bhi zammen do………hum aane wale patrkar hai
vikas gupta
November 12, 2010 at 11:38 am
kashipur media center dwara ki gai ye pehal patkaron ki ekta dikhati hai