Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

21 साल पहले यूं दिखते थे इन दिनों के कई वरिष्ठ

Harinarayan Singhइन चेहरों को गौर से पहचानिए। ध्यान से देखिए। ये चेहरे हिंदी मीडिया के जाने-माने लोगों के हैं। ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि 21 साल पहले की हैं। अब इनके चेहरे ऐसे नहीं रहे, समय ने काफी कुछ बदल दिया है। आप इन लोगों को अगर अभी नहीं पहचान पाए तो एक हिंट देते हैं। वर्ष 1987 में साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया की पहली सालगिरह पर दिल्ली में अशोका होटल में एक पार्टी हुई थी। इसी में ये सभी लोग इकट्ठा हुए थे। ये लोग इस अखबार में विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। आप पहचान गए!!

Harinarayan Singhइन चेहरों को गौर से पहचानिए। ध्यान से देखिए। ये चेहरे हिंदी मीडिया के जाने-माने लोगों के हैं। ये तस्वीरें आज की नहीं बल्कि 21 साल पहले की हैं। अब इनके चेहरे ऐसे नहीं रहे, समय ने काफी कुछ बदल दिया है। आप इन लोगों को अगर अभी नहीं पहचान पाए तो एक हिंट देते हैं। वर्ष 1987 में साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया की पहली सालगिरह पर दिल्ली में अशोका होटल में एक पार्टी हुई थी। इसी में ये सभी लोग इकट्ठा हुए थे। ये लोग इस अखबार में विभिन्न पदों पर कार्यरत थे। आप पहचान गए!!

नहीं पहचाने? चलिए हम बताते हैं…

उपरोक्त पहली तस्वीर है हरिनारायण सिंह की। ये इन दिनों दैनिक हिंदुस्तान, रांची के संपादक हैं। उन दिनों चौथी दुनिया में सब एडीटर हुआ करते थे। एसपी सिंह उन्हें पत्रकारिता में लेकर आए थे। टाइपिस्ट पद से शुरुआत करते हुए ये धीरे-धीरे प्रूफ रीडिंग व कापी राइटिंग जैसे कामों के उस्ताद होते गए। बाद में वे लंबे समय तक प्रभात खबर के संपादक रहे। अब दैनिक हिंदुस्तान के झारखंड के हेड हैं।

Santosh Bhartiyaये हैं विख्यात पत्रकार संतोष भारतीय। इन दिनों जैन टीवी के संपादक हैं। उन दिनों चौथी दुनिया के संपादक हुआ करते थे। उन्होंने 1989 में चौथी दुनिया के संपादक पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते। वे पहले ऐसे पत्रकार हैं जो टिकट लेकर लड़े और जीतकर सांसद बने।

Ramkripal Singhये हैं रामकृपाल सिंह। हाल में ही वीओआई के ग्रुप एडीटर पद से इस्तीफा देने के बाद नवभारत टाइम्स, दिल्ली में वरिष्ठ पद पर विराजमान हुए। जबकी ये तस्वीर है, उन दिनों वो चौथी दुनिया में सहायक संपादक हुआ करते थे।

Ajay Chaudhariयह तस्वीर है अजय चौधरी की। अब ये इस दुनिया में नहीं हैं। जब ये तस्वीर ली गई तब वे चौथी दुनिया में स्टाफ रिपोर्टर हुआ करते थे। वे आज तक के टीम लीडर थे। नकवी से पहले वही आज तक लीड कर रहे थे लेकिन ड्राइविंग के शौकीन अजय की मृत्यु सड़क हादसे के चलते हो गई।  

Vinod Chandolaये हैं मिस्टर विनोद चंदोला। उन दिनों चौथी दुनिया में सब एडीटर होते थे। इन दिनों बीजिंग में चाइनीज रेडियो के हिंदी सेक्शन के हेड हुआ करते हैं।  

Archna Jhaये हैं अर्चना झा। चौथी दुनिया के दिनों में सब एडीटर हुआ करती थीं। बाद में जब टीवी टुडे ग्रुप ने न्यूज ट्रैक शुरू किया तो वो संस्थापकों में रहीं। इन दिनों के बारे में खबर है कि वे स्वतंत्र पत्रकार के बतौर सक्रिय हैं।

Arvind Kumar Singhये हैं अरविंद कुमार सिंह जो उन दिनों चौथी दुनिया में स्टाफ रिपोर्टर होते थे और आजकल हरिभूमि, दिल्ली के संपादक हैं। बीच में ये अमर उजाला और जनसत्ता में कई वर्षों तक प्रमुख भूमिकाओं में कार्यरत रहे।  

Birendra Sengarबीरेंद्र सेंगर से मिलिए। कई अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए इन दिनों डीएलए के दिल्ली ब्यूरो के चीफ हैं।  उन दिनों चौथी दुनिया में स्टाफ रिपोर्टर हुआ करते थे।

उल्लेखनीय है कि कमल मोरारका ने अक्टूबर 1986 में हिंदी का पहला साप्ताहिक अखबार चौथी दुनिया शुरू किया था। इसके संपादक संतोष भारतीय बनाए गए थे। चौथी दुनिया की अभूतपूर्व सफलता के बाद ही इसी नक्शेकदम पर संडे मेल और संडे आब्जर्वर निकाला गया था। कमल मोरारका का एक अखबार अब भी निकल रहा है। वो है मुंबई से प्रकाशित आफ्टरनून डिस्पैच कूरियर

उपरोक्त तस्वीरें ग्रुप फोटो से निकाल कर अलग-अलग की गई हैं। अगर इन सभी लोगों को इकट्ठे देखना चाहते हैं तो आपको जाना होगा उपरोक्त टीम के एक सदस्य अरविंद कुमार सिंह के ब्लाग चौथी दुनिया पर। इस ब्लाग की शुरुआत के पीछे की सोच को अरविंद कुमार सिंह ने कुछ यूं वर्णित किया है-  एक महान अख़बार की याद के बहाने मीडिया की हलचलों पर नजर रखने की एक विनम्र पहल। इस ब्लाग के कई आर्टिकल पठनीय व ज्ञानवर्धक हैं। हिंदी मीडिया की नई पीढ़ी को कुछ लेखों को तो जरूर पढ़ना चाहिए, वो लेख हैं-

भारत का पहला शहीद पत्रकार : कंचना-एक जुझारू और समर्पित पत्रकारके.सी. निगमजी, जो ख़बर नहीं बन सके

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...