Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकारिता के लिए शहादत दी विकास रंजन ने

फिर एक पत्रकार को कलम उठाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। घटना बिहार के समस्तीपुर जिले की है। यहां रोसड़ा ब्लाक के संवाददाता विकास रंजन की अपराधियों ने मंगलवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी। रंजन की हत्या तब की गई जब वे आफिस से निकलकर किसी खबर पर काम करने के लिए जाने वाले थे। पुलिस, नेता, ठेकेदार व अपराधी गठजोड़ की पोल खोलने वाली खबरें लिखते रहने वाले विकास रंजन इलाके में अपने तेवरदार रिपोर्टिंग के लिए विख्यात थे। उन्हें कई बार धमकियां भी मिलीं पर वे कभी झुके नहीं। उन्होंने अपराधियों द्वारा दी जाने वाले धमकियों की सूचना पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी दी थी। बताया जाता है कि विकास रंजन आफिस से निकलने के बाद ज्योंही अपनी बाइक के पास पहुंचे, घात लगाए तीन बदमाशों ने उनके सिर पर नजदीक से गोली मार दी।

उसके बाद वे हवा में फायरिंग करते हुए भाग निकले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विकास रंजन की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनकी हत्या की खबर सुनते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई और लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास रंजन के हत्यारों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हत्यारों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी।

भड़ास4मीडिया अपने जुझारू पत्रकार साथी विकास रंजन को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। विकास रंजन ने स्वस्थ पत्रकारिता की परंपरा को जिंदा रखने के लिए अपने प्राणों की बलि दी है। शहादत दी है। वे देश-दुनिया के लाखों तेवरदार पत्रकारों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...