: विमल बने डेस्क इंचार्ज, रणविजय हटाए गए : ग्रामीण डेस्क पर भेजे गए पवन : हिन्दुस्तान, इलाहाबाद में आंतरिक राजनीति चरम पर है. पत्रकार दो खेमों में बंट गए हैं. इसका फायदा अन्य अखबार उठा रहे हैं. इसी कड़ी में अमर उजाला ने हिन्दुस्तान के दो पत्रकारों को तोड़कर अपने साथ जोड़ लिया है. दोनों के जाने से हिन्दुस्तान को गहरा झटका लगा है.
हिन्दुस्तान के सीनियर रिपोर्टर अखिलेश मिश्र ने इस्तीफा देकर अमर उजाला में इसी पद पर ज्वाइन किया है. बताया जा रहा है कि अखिलेश हिन्दुस्तान की अंदरूनी राजनीति से काफी परेशान थे. काम का माहौल नहीं मिल पाने से उन्होंने उजाला का दामन थाम लिया. इस्तीफा देने वाले दूसरे पत्रकार हैं सब एडिटर शरद द्विवेदी. वे भी उजाला के साथ जुड़ गए हैं.
अमर उजाला छोड़कर हिंदुस्तान में डेस्क इंचार्ज के पद पर आये रणविजय सिंह केतु की इंचार्जी छीन ली गई है. उनकी जगह संपादक के खासमखास माने जाने वाले विमल मिश्र को नया डेस्क इंचार्ज बनाया गया है. विमल भी अमर उजाला से हिन्दुस्तान में आये थे.
प्रशासन सहित कई महत्वपूर्ण बीट देखने वाले पवन द्विवेदी भी इस उठापटक के शिकार हुए हैं. उनसे महत्वपूर्ण बीट छीनकर उन्हें ग्रामीण डेस्क पर भेज दिया गया है. सूत्रों का यह भी कहना है कि पवन को अपना इंतजाम कहीं और कर लेने की बात कह दी गई है.












sateyam
November 12, 2010 at 7:55 am
humesha se hi news paper me rajneet havi rahi hai ise tarha chalta raha to akbaar rajneet ka aakharaha ban jyega bechera oawan ji kitna aachcha kaam kar rahe te……………..:)