एक एसएमएस के जरिए मेरठ से सूचना मिली है कि कुलदीप शर्मा ने दैनिक जागरण, मेरठ को बाय बोल दिया है. उन्होंने अमर उजाला, मेरठ के साथ नई पारी शुरू की है. हाल में ही कुलदीप ने हिंदुस्तान, बुलंदशहर से आकर जागरण, मेरठ में बतौर क्राइम रिपोर्टर ज्वाइन किया था. एसएमएस में कहा गया है कि जागरण प्रबंधन ने सेलरी को लेकर जो वादा कुलदीप से किया था, वह उस पर कायम नहीं रहा और सेलरी कम मिली. तभी खफा कुलदीप छुट्टी पर चले गए और बाद में इस्तीफा दे दिया. कुलदीप के साथ डीएलए, मेरठ से पारुल और हिंदुस्तान, मेरठ से अरुण शर्मा ने भी अमर उजाला, मेरठ ज्वाइन किया है. दोनों को अमर उजाला में ट्रेनी पद पर रखा गया है.












Sajjan
November 15, 2010 at 7:51 pm
Sabhi ko badhaai, khas taur se Kukdeep ko.
dhanish sharma
November 18, 2010 at 1:57 am
best of luck.