Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जनसत्ता, अहमदाबाद पर लटकी बंदी की तलवार

अहमदाबाद से गुजराती में प्रकाशित जनसत्ता पर बंदी की तलवार लटकने लगी है। पिछले दिनों मैनेजिंग डायरेक्टर किरण वड़ोदरिया ने स्टाफ के साथ एक मीटिंग कर प्रबंधन के इरादे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह अखबार पिछले 11 वर्षों से घाटे में चल रहा है। घाटा कम न होते देख इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। 56 वर्षों की समृद्ध परंपरा वाले इस अखबार की बंदी के लिए उन्होंने 30 नवंबर की तारीख की भी घोषणा कर दी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि बंद करने की धमकी देकर प्रबंधन खर्चे कम कराने के लिए स्टाफ को दबाव में ले रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस अखबार को बंद कराना इतना आसान नहीं है, यह सारी कवायद सिर्फ डराने व धमकाने के लिहाज से ही है।

सभी अखबारों ने खर्चों में कटौती के लिए अभियान चलाया

खबर है कि मंदी के चलते विज्ञापन कम मिलने से मुनाफे में होने वाली कटौती से निपटने के लिए सभी अखबारों के प्रबंधन ने अभियान चला दिया है। दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला समेत अन्य अखबारों ने भी कई तरह के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दैनिक जागरण ने अपने साप्ताहिक परिशिष्ट जोश और प्रापर्टी को चार पन्नों की बजाय एक पन्ने में प्रकाशित करने का फैसला किया है। साथ ही कास्ट कटिंग के लिए कई तरह के निर्देश भी दिए हैं। भर्तियों पर रोक लगा दी गई है। बहुत जरूरी होने पर शीर्ष प्रबंधन की अनुमति के बाद ही कोई नई भर्ती करने को कहा गया है।

अमर उजाला ने खर्चों में कटौती के लिए पिछले दिनों पंजाब से अपने अखबार के प्रकाशन को समेट लिया। वहां आठ संस्करणों की बजाय एक संस्करण प्रकाशित करने का निर्णय लिया। उसने सेकेंड ब्रांड कांपैक्ट का गाजियाबाद से प्रकाशन स्थगित कर दिया। स्टाफ कम करने की कवायद में ट्रेनियों और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों को बाय बाय बोला जा रहा है। साथ ही, आफिसियल यात्रा से लेकर अन्य खर्चों में कटौती करने के लिए सरकुलर जारी किया गया है। दैनिक भास्कर, दैनिक हिंदुस्तान, राजस्थान पत्रिका समेत अन्य अखबारों ने भी अपने यहां खर्चे घटाने के लिए कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें प्रिंट कम से कम निकालने से लेकर दौरों की संख्या में कटौती, यात्रा के दौरान सुविधाओं में कमी, कम से कम स्टाफ में काम चलाने, नई भर्तियां न करने, अखबार के पेजों की संख्या में कमी, पेजों की क्वालिटी में कमी आदि शामिल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...