Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा के चैनल शेयर पर साधना न्यूज का झपट्टा

Sadhna News

पांच माह पहले शुरू हुए साधना न्यूज (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) ने दूसरे रीजनल चैलनों की नींद उड़ा दी है। खासकर सहारा समय को एमपी-सीजी में जमीन पर ला दिया है। सहारा समय का चैनल शेयर धड़ाम हो चुका है। कभी 12 के आसपास खड़ा होने वाला सहारा समय अब 8 पर आ चुका है। साधना न्यूज पांच महीने में ही 6.5 पर पहुंच चुका है। मतलब, दोनों के बीच फासला मात्र डेढ़ अंकों का ही रह गया है। इस क्षेत्र में वीओआई और जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ का चैनल शेयर 2 के आसपास है।

Sadhna News

पांच माह पहले शुरू हुए साधना न्यूज (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) ने दूसरे रीजनल चैलनों की नींद उड़ा दी है। खासकर सहारा समय को एमपी-सीजी में जमीन पर ला दिया है। सहारा समय का चैनल शेयर धड़ाम हो चुका है। कभी 12 के आसपास खड़ा होने वाला सहारा समय अब 8 पर आ चुका है। साधना न्यूज पांच महीने में ही 6.5 पर पहुंच चुका है। मतलब, दोनों के बीच फासला मात्र डेढ़ अंकों का ही रह गया है। इस क्षेत्र में वीओआई और जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ का चैनल शेयर 2 के आसपास है।

साधना न्यूज की इस सफलता के बारे में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभात डबराल ने भड़ास4मीडिया को बताया कि ऐसा आम जनता से इमोशनली जुड़ने, उनके नजदीक जाने, रीजनल चैनल की मानसिकता के साथ काम करने और पाजिटिव एनर्जी का इस्तेमाल करने से संभव हुआ है। यह सब सुविचारित रणनीति के तहत किया गया।

उल्लेखनीय है कि पांच साल पहले सहारा समय का मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल भी प्रभात डबराल के ही नेतृत्व में लांच किया गया था। अब प्रभात डबराल के नेतृत्व में साधना न्यूज ने पांच महीनों में ही सहारा समय की बराबरी करने और फिर आगे निकलने के संकेत दे दिए हैं। प्रभात के सहारा के दिनों के लांचिंग के अनुभवों से साधना न्यूज ने काफी फायदा हासिल किया। सूत्रों के मुताबिक प्रभात डबराल ने साधना न्यूज के रीजनल चैनलों की लांचिंग के लिए कुछ खास रणनीति बना रखी है। इसमें इक्विपमेंट समेत अन्य मदों में कम से कम खर्च करना, दक्ष पत्रकारों की स्थानीय टीम को हर कीमत पर जोड़ना और जनता से जुड़ाव व इंटरएक्टिविटी को लगातार बढ़ाना शामिल है। इसी फंडे पर एमपी-सीजी में साधना न्यूज लगातार बढ़ रहा है। साधना ने सहारा समय के उस टीम को अपने पाले में करने में सफलता पाई जिसने अपनी मेहनत के दम पर इस चैनल को प्रतिष्ठा व विश्वास दिलाकर आगे बढ़ाया।

प्रभात डबराल कहते हैं कि वे सफलता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। इंशा अल्लाह, बस एक दो तीन हफ्ते। फिर हम सबसे आगे होंगे। वे साफ कहते हैं कि हम भूत-प्रेत जैसे कार्यक्रम कतई नहीं दिखाएंगे। हमारी कोशिश जनता से सीधे जुड़ने और उनका विश्वास जीतने की होती है। 

उल्लेखनीय है कि साधना न्यूज एमपी-सीजी में झंडे गाड़ने के बाद जल्द ही बिहार व झारखंड की ओर रुख करने वाला है। इस नए रीजनल चैनल का हेड शशिरंजन को बनाया गया है। उनके प्रयासों से सहारा समय (बिहार-झारखंड) के दर्जन भर से ज्यादा वरिष्ठ लोग साधना न्यूज के पाले में आ चुके हैं। सूत्रों का मानना है कि बिहार-झारखंड की आधी जंग साधना ने मजबूत टीम बनाकर जीत ली है।

साधना न्यूज के बढ़ते प्रभाव से दूसरे रीजनल चैनलों के कान खड़े हो चुके हैं और वो अब हर कीमत पर खुद को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर चुके हैं। देखना है कि रीजनल में सरताज कहा जाने वाला सहारा समय अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए क्या कवायद करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...