Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

वसूली करते तीन फर्जी पत्रकार पकड़ाये

कुशीनगर के पटहेरवां थाना क्षेत्र के ग्राम इन्दिरा बाजार में एक पेटी डीलर को धमका कर रुपये वसूल रहे तीन फर्जी पत्रकारों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पहले तीनों की जमकर धुनाई की. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. खुद को पत्रकार बताने वाले तीनों युवकों पर आरोप है कि इन्‍होंने पेटी डीलर से तीन किस्‍तों में 80 हजार रूपये वसूल किया है.

कुशीनगर के पटहेरवां थाना क्षेत्र के ग्राम इन्दिरा बाजार में एक पेटी डीलर को धमका कर रुपये वसूल रहे तीन फर्जी पत्रकारों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पहले तीनों की जमकर धुनाई की. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. खुद को पत्रकार बताने वाले तीनों युवकों पर आरोप है कि इन्‍होंने पेटी डीलर से तीन किस्‍तों में 80 हजार रूपये वसूल किया है.

जानकारी के मुताबिक इन्दिरा बाजार चौराहे पर भानपुर निवासी आबिद खां डीजल बेचने का धंधा करते हैं. कुछ दिन पहले इनकी दुकान पर तीन युवक पहुंचे. तीनों ने खुद को अखबार और न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर रोब गालिब किया. इन्‍होंने आबिद को अर्दब में लेने के लिए उस पर गलत तरीके से धंधा करने का आरोप लगाया. इसके बाद खबर छापने की धमकी देकर आबिद से रुपये की मांग की. व्यवसायी ने इन्‍हें किश्तों में पैसे देने की हामी भरी. इसके बाद तीन किश्तों में कथित पत्रकारों ने उससे 80 हजार रुपये वसूला.

चौथी किश्त लेने ये कथित पत्रकार इंदिरा बाजार पहुंच गए. आबिद से बीस हजार रुपये की मांग की तथा नहीं देने पर खबर छापने की धमकी दी. कारोबारी ने इस बार शोर मचा दिया. शोर सुनकर कई ग्रामीण वहां पहुंच गए. वसूली करने पर अमादा तीनों कथित पत्रकारों को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों की जमकर खबर ली. लात-घूंसों से पिटाई की. इसकी खबर एसपी को दी गई. एसपी के निर्देश्‍ा पर सीओ व एसओ मौके पर पहुंचे तथा कथित पत्रकारों को हिरासत में ले लिया. इनके पास से बिना नम्‍बर की एक मारुति कार बरामद हुई.

थानाध्‍यक्ष पटहेरवां लल्‍लू राम ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों की शिनाख्‍त राजहंस वर्मा कथित पत्रकार गोरखनाथ टाइम्स, अजय कुमार गुप्ता कथित संवाददाता अब तक टीवी व अरूण चतुर्वेदी कथित पत्रकार न्यूज चैनल सुदर्शन के रूप में हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SANDEEP

    November 19, 2010 at 5:08 am

    GOODD

  2. dhanish sharma

    November 19, 2010 at 7:36 am

    jail main daal do.

  3. govind goyal sriganganagar

    November 19, 2010 at 2:05 pm

    lekin jo pakade nahi ja rahe unka kya?

  4. [email protected]

    November 20, 2010 at 2:39 pm

    kushinager kay adhiktar reporter dalal hai, kuch print kay to kuch chanelo kay. yeh to chota karnama ahi abhi badi hastioyo ka kulasa hona baki hai. hama may sab nagany hai. jai ho media ki

  5. madan kumar tiwary

    November 20, 2010 at 4:23 pm

    यह सामान्य बात हो चुकी है। फ़टाफ़ट आमदनी और भ्रष्ट नेता तथा अधिकारियों की देखा देखी पत्रकार भी भ्रष्ट बन गयें। पत्रकारिता अब मिशन न रह कर पैसा कमाने का जरिया बन चुका है।

  6. laxman singh fauzdar

    November 21, 2010 at 1:21 pm

    dholpur me to pakdo

  7. malik javed khan

    November 22, 2010 at 9:27 am

    farzi repotar to bata diya par ye jannay ki kosish kari gai un ko ye repotar kis nay banaya who bhi log saja k bhagidar hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...