Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सकाल ने 70 मीडियाकर्मियों के लिए पैदा किया अकाल

दिल्ली से चुपचाप बोरिया-बिस्तर बांधा : कर्मचारियों ने संघर्ष समिति गठित की

मंदी की मार एक और अखबार नहीं झेल पा रहा है। महाराष्ट्र के सकाल मीडिया ग्रुप ने अपने अंग्रेजी अखबार ”सकाल टाइम्स” का दिल्ली से कामकाज समेट लिया है। रविवार को जब सकाल टाइम्स, दिल्ली के मीडियाकर्मी दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। मुख्य द्वार पर चस्पा एक नोटिस में प्रबंधन की तरफ से अंग्रेजी में तीन लाइनों में कहानी खत्म होने की जो बात कही गई है, वो इस प्रकार है- ”दिल्ली से जो संपादकीय कार्य किया जा रहा था, अब उसे जारी रखने की जरूरत नहीं है। इसके चलते दिल्ली से होने वाले आपरेशन को बंद किया जाता है। अब सभी कर्मचारी मुक्त हैं। कर्मचारियों को आफिस आने की अब जरूरत नहीं है।”

सकाल ग्रुप का मुख्यालय पुणे में है। यहां अंग्रेजी में सकाल टाइम्स प्रकाशित होता है। इस ग्रुप का मराठी दैनिक ”सकाल” भी काफी लोकप्रिय है। इस साल के पूर्वाद्ध में ग्रुप ने पूरे देश में अपने अखबार के विस्तार योजना की जोरशोर से चर्चा कराई थी। इसी क्रम में दिल्ली में कामधाम छह माह पहले 7 मई को शुरू किया गया। दिल्ली में पत्रकार और गैर-पत्रकार मिलाकर लगभग 70 लोग काम कर रहे थे। जिस तरीके से सकाल ग्रुप ने दिल्ली में अपना कामकाज बंद किया, उससे स्टाफ में काफी निराशा है।

रविवार को दिल्ली के सकाल टाइम्स आफिस पर इससे जुड़े सीनियर और जूनियर मीडियाकर्मी पहुंचते रहे और नोटिस पढ़ने के बाद पहले भौचक हुए फिर गुस्से और अवसाद में डूबते-उतराते रहे।

सभी कर्मचारियों ने गेट पर ही एक बैठक करने की ठान ली। बैठक में सकाल टाइम्स के दिल्ली आफिस को अचानक बंद किए जाने के खिलाफ संघर्ष समिति गठन का निर्णय लिया गया और समिति का संयोजक फोटो एडीटर केके लश्कर को बनाया गया। समिति के गठन के बाद केके लश्कर ने बताया कि यह बंदी न सिर्फ अवैध है बल्कि अनैतिक भी है। हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। प्रिंट मीडिया में कार्यरत सभी कर्मचारियों के लिए यह घटना टेस्ट केस की तरह है।

सकाल से जुड़े एक वरिष्ठ पत्रकार का कहना था कि उन लोगों में से किसी को भी बंदी की पूर्व सूचना नहीं दी गई और न ही कोई विकल्प मुहैया कराया गया।

सकाल टाइम्स के एक रिपोर्टर ने बताया कि वह शनिवार की आधी रात तक आफिस में थे। तब तक प्रबंधन द्वारा बंदी के कोई संकेत नहीं दिए गए थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था। आज दोपहर बाद आफिस पहुंचने पर पता चला कि सब कुछ खत्म किया जा चुका है। लगता है कि नवंबर महीने की सेलरी भी नहीं मिलेगी।

सकाल टाइम्स के दिल्ली आफिस से जुड़े एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार के मुताबिक यह लाक-आउट पूरी तरह इललीगल है। इसमें लेबर ला को कतई फालो नहीं किया गया है। यह पूरे देश के पत्रकारों की बेइज्जती है। हम सभी को सकाल ग्रुप की इस हरकत की निंदी करनी चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...