Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बरखा दत्त बनना चाहती हैं गुल पनाग!

मुंबई। देश की जानी-मानी पत्रकार बरखा दत्ता बेशक आजकल राडिया-राजा प्रकरण को लेकर संदेह के घेरे में हों, लेकिन एक शख्सियत ऐसी भी है जो उन जैसा बनना चाहती है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग बरखा दत्त का किरदार निभाना चाहती हैं। यह इच्छा उन्होंने मुंबई में अंधेरी स्थित प्रकाश झा प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस में पत्रकारों से ग्रुप इंटरव्यू के दौरान व्यक्त की।

मुंबई। देश की जानी-मानी पत्रकार बरखा दत्ता बेशक आजकल राडिया-राजा प्रकरण को लेकर संदेह के घेरे में हों, लेकिन एक शख्सियत ऐसी भी है जो उन जैसा बनना चाहती है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग बरखा दत्त का किरदार निभाना चाहती हैं। यह इच्छा उन्होंने मुंबई में अंधेरी स्थित प्रकाश झा प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस में पत्रकारों से ग्रुप इंटरव्यू के दौरान व्यक्त की।

वे यहां अपनी आगामी फिल्म टर्निंग 30 के सिलसिले में पत्रकारों को जानकारी देने के लिए आई हुईं थी। इस फिल्म का निर्माण झा की कंपनी ने किया है, जबकि इसकी निर्देशक अलंकृता गुल पनागश्रीवास्तव हैं। इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड सुंदरी उत्साह में हैं क्योंकि यह महिला प्रधान फिल्म है और इसमें उनका किरदार काफी अहम है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गुल पनाग ने कहा कि वे चाहती हैं कि किसी फिल्म में उन्हें बरखा दत्त का किरदार निभाना का मौका मिले। पनाग ने राडिया-राजा प्रकरण के बारे में भी बातचीत की।

वहीं, वे इलेक्ट्रोनिक मीडिया से भी दुखी नजर आई। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया यानी टीवी चैनलों का काम सिर्फ सनसनी फैलाना रह गया है। इस ग्रुप इंटरव्यू के दौरान गुल पनाग ने करीब डेढ़ घंटे तक कई मुद्दों पर पत्रकारों से खुलकर बातचीत की। इस वार्ता के दौरान भी मैं अपने मित्र फिल्मी दुनिया मैग्जीन के मुंबई ब्यूरो प्रमुख अनिल बेदाग के साथ ही मौजूद था और चुपचाप से बैठा सारी चर्चा को गौर से सुन रहा था। इस दौरान कहीं से भी यह नहीं लग रहा था कि पूरे देश भर के मीडिया में आज जो चर्चा में है, उसके पास इतनी फुर्सत है।

मीडिया में हैं जबरदस्त चर्चा में

उधर, गुल पनाग दिल्ली के बारे में दिए गए अपने बयान को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। पनाग ने कहा था कि दिल्ली में महिलाओं से छेड़छाड़ बहुत होती है, जबकि इसके मुकाबले में मुंबई सुरक्षित है। उनके इस बयान ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। इस बयान को देश के सभी समाचार पत्रों और टीवी चैनलों ने जमकर प्रसारित और प्रचारित किया। दरअसल गुल पनाग 21 नवम्बर को दिल्ली में हॉफ मैराथन में भाग लेने के लिए गई थी और उन्हें वहां छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा था। जब यह बात मीडिया में आई तो चर्चा का विषय बन गई।

ओपन मैग्जीन की हैं दिवानी

गुल पनाग इंग्लिश मैग्जीन ओपन की दिवानी हैं। उन्हें यह मैग्जीन सबसे ज्यादा पसंद है। राडिया-राजा प्रकरण का जिक्र भी उन्होंने इसी मैग्जीन के हवाले से किया।

मुंबई से दीपक खोखर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dhanish

    November 25, 2010 at 8:18 am

    gul ki baati gul ho gai hai kya.

  2. अमित बैजनाथ गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    November 25, 2010 at 10:21 am

    हे राम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...