Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मीडिया से बच रही हैं नीरा राडिया

: डेढ़ घंटे पहले पहुंची ईडी आफिस : नौ घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ : कई सवालों के नीरा राडिया ने लिखित जवाब दिए : पूछताछ के लिए फिर बुलाया जा सकता है : कॉरपोरेट घरानों के लिए लॉबिंग करने वाली नीरा राडिया सरकारी एजेंसियों के हत्थे चढ़ गई हैं. बुधवार को उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमकर पूछताछ की. पूछताछ करीब सात से नौ घंटे तक चली. उनसे 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले, पत्रकारों से रिश्ते आदि को लेकर सवाल पूछे गए. प्रवर्तन निदेशालय के उप निदेशक प्रभाकांत ने बताया कि नीरा राडिया ने टेलीकॉम कंपनियों से लेन-देन से संबंधित कई दस्तावेज दिए हैं.

: डेढ़ घंटे पहले पहुंची ईडी आफिस : नौ घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ : कई सवालों के नीरा राडिया ने लिखित जवाब दिए : पूछताछ के लिए फिर बुलाया जा सकता है : कॉरपोरेट घरानों के लिए लॉबिंग करने वाली नीरा राडिया सरकारी एजेंसियों के हत्थे चढ़ गई हैं. बुधवार को उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमकर पूछताछ की. पूछताछ करीब सात से नौ घंटे तक चली. उनसे 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले, पत्रकारों से रिश्ते आदि को लेकर सवाल पूछे गए. प्रवर्तन निदेशालय के उप निदेशक प्रभाकांत ने बताया कि नीरा राडिया ने टेलीकॉम कंपनियों से लेन-देन से संबंधित कई दस्तावेज दिए हैं.

राडिया से कुछ अन्य दस्तावेज भी देने को कहा गया है. उधर, पूछताछ के बाद नीरा राडिया का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट में यह मामला लंबित होने के कारण वह इस पर मीडिया से ज्यादा खुलकर बात नहीं कर सकतीं. नीरा का दावा है कि उनका काम ट्रांसपैरेंट है और वह हर तरह की जांच का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मीडिया से नीरा राडिया किस तरह खौफजदा हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे पूछताछ के लिए ईडी आफिस तय समय 11 बजे पहुंचने की जगह काफी पहले साढ़े नौ बजे ही पहुंच गई थीं. राडिया से पूछताछ करने वाले ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राडिया से मनी लांड्रिंग (अवैध धन को वैध बनाने) रोकने वाले कानून की धारा 50 के तहत बयान लिया गया है. इस धारा के तहत दर्ज बयान अदालत के सामने सबूत माना जाता है.

राडिया ने ईडी के लगभग 50 सवालों का लिखित जवाब दिया. इसके साथ राडिया ने लगभग 1000 पन्नों का दस्तावेज भी ईडी को दिया. ये दस्तावेज मुख्यतौर पर ईडी राडिया की पीआर कंपनियों के साथ टेलीकॉम कंपनियों के लेन-देन से संबंधित हैं. राडिया ने अपनी कंपनियों के बैंक स्टेटमेंट की प्रति भी ईडी को दी है. ईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद राडिया को फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. इस बीच, 2जी स्पेक्ट्रम मामले में दूर संचार मंत्रालय के दो अधिकारियों पर गाज गिरी है. मंत्रालय में लाइसेंस अधिकारी एके श्रीवास्तव से उनका काम काज छीन लिया गया है. उनका दायित्व विभाग के ही सुरक्षा उपनिदेशक एके. मित्तल को सौंप दिया गया है. मंत्रालय में विधि सलाहकार पद पर तैनात संतोख सिंह को कानून मंत्रालय वापस भेज दिया गया है. 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच के दायरे में इन अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. पूर्व संचार मंत्री ए. राजा के इस्तीफा देने के बाद मंत्री के नजदीकी सभी अधिकारियों पर जांच एजेंसियों की कड़ी नजर है. इसी सिलसिले में ईडी और सीबीआई पूछताछ भी कर चुकी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Vivek Dayal

    December 20, 2010 at 7:53 am

    Stop crying Nira Radia-Nira Radia, has she done anything new..? It is happening in corporates for a long time. Can anybody from media can tell me any politician or any Beurocrate in India who is saint. The money has given by corporates and went to politicians and Beurocrates bank account..

    Not a single peny is being recovered from anybody in any scam which has happened in last several decades.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...