Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दुविधा के बीच गुदगुदाती ‘सोल किचन’

इफी पणजी, गोवा। इस समय दुनिया भर में नयी पीढ़ी के जिन फिल्‍मकारों का जादू चल रहा है, उनमें तुर्की मूल के जर्मन फिल्‍मकार फतिह अकीन का नाम प्रमुख है। अपनी फिल्‍म ‘हैड-ऑन’ (2004) के लिए बर्लिन फिल्‍मोत्‍सव में गोल्‍डन बीयर तथा यूरोपियन बेस्‍ट फिल्‍म का यूरोपियन फिल्‍म अवार्ड पाने वाले इस फिल्‍मकार को ठीक तीन साल बाद ‘द एज ऑफ हैवन’ (2007) के लिए कॉन फिल्‍मोत्‍सव में सर्वश्रेष्‍ठ पटकथा का पुरस्‍कार मिल गया। गोवा फिल्‍मोत्‍सव में विशेष रूप से दिखाई गई उनकी नयी फिल्‍म ‘सोल किचन’ (2009) को भी बर्लिन फिल्‍मोत्‍सव में स्‍पेशल ज्यूरी अवार्ड मिल चुका है।

इफी पणजी, गोवा। इस समय दुनिया भर में नयी पीढ़ी के जिन फिल्‍मकारों का जादू चल रहा है, उनमें तुर्की मूल के जर्मन फिल्‍मकार फतिह अकीन का नाम प्रमुख है। अपनी फिल्‍म ‘हैड-ऑन’ (2004) के लिए बर्लिन फिल्‍मोत्‍सव में गोल्‍डन बीयर तथा यूरोपियन बेस्‍ट फिल्‍म का यूरोपियन फिल्‍म अवार्ड पाने वाले इस फिल्‍मकार को ठीक तीन साल बाद ‘द एज ऑफ हैवन’ (2007) के लिए कॉन फिल्‍मोत्‍सव में सर्वश्रेष्‍ठ पटकथा का पुरस्‍कार मिल गया। गोवा फिल्‍मोत्‍सव में विशेष रूप से दिखाई गई उनकी नयी फिल्‍म ‘सोल किचन’ (2009) को भी बर्लिन फिल्‍मोत्‍सव में स्‍पेशल ज्यूरी अवार्ड मिल चुका है।

यह फिल्‍म अपनी नयी सिनेमाई भाषा, उत्‍कृष्‍ट पटकथा, श्रेष्‍ठ संपादन और एक साथ कई जिंदगियों को देखने की चुटीली दृष्टि के कारण महत्‍वपूर्ण है। पारंपरिक कथा संरचना से बाहर निकलकर यह फिल्‍म आधुनिक यूरोप में नयी पीढ़ी की जिंदगी की नयी पटकथाएं प्रस्‍तुत करती है। जर्मनी के हैम्‍बर्ग शहर के कम भीड़-भाड़ वाले इलाके में कम आय वर्ग

फतिह अकीन

फतिह अकीन

के लोगों के लिए एक रेस्‍त्रां है सोल किचन। इसका मालिक जिनोस ग्रीक मूल का जर्मन है तथा वह नेदीन से प्रेम करता है, जो एक पत्रकार है और उसे चीन के शंघाई शहर में स्‍थानांतरित किया जा रहा है। जिनोस का भाई इलियास एक गुमराह युवक है जिसे पैरोल पर जेल से छोड़ा गया है। एक पारिवारिक भोज के दौरान दूसरे रेस्‍त्रां में जिनोस श्‍यान से मिलता है, जिसे उसे मालिक ने शेफ की नौकरी से निकाल दिया है। जिनोस अपनी प्रेमिका नेदीन से स्‍काईप पर वीडियो चैटिंग से जुड़ा रहता है। रात के अकेलेपन में अपने लैपटाप पर अपनी प्रेमिका को विविध मुद्राओं में निर्वस्‍त्र देखते हुए वह अक्‍सर सपनों की दुनिया में खो जाता है। याद कीजिए कि अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म ‘देव डी’ में माही गिल पंजाब से अपना निर्वस्‍त्र एमएमएस देव को लंदन भेजती है। यह संयोग नहीं है कि अनुराग कश्‍यप फतेह अकीन के जबर्दस्‍त प्रशंसक हैं।

गोवा के एनएफडीसी फिल्‍म बाजार में उन्‍होंने फतिह अकीन के साथ एक विशेष सत्र का संचालन भी किया। बहरहाल जिनोस अंतत: फैसला करता है कि वह अपना रेस्‍त्रां बेच कर शंघाई चला जाएगा। नये शेफ श्‍यान के आने के बाद रेस्‍त्रां का भाग्‍य खुल जाता है। इस हालत में वह इलियास को मैनेजर बनाकर शंघाई का टिकट खरीदता है। हवाई अड्डे पर अचानक उसे नेदीन मिलती है, जो अपनी दादी की मृत्‍यु के बाद अपने चीनी ब्‍वाय फ्रेंड के साथ लौटी है। उधर इलियास अपने अपराधी दोस्‍तों के साथ जुए में रेस्‍त्रां को हार जाता है। जिनोस भयानक कमरदर्द से पीडि़त है और उसकी मुलाकात एक सुंदर फिजियोथेरेपिस्‍ट अन्‍ना से सोल किचेनहोती है। उसका रेस्‍त्रां नीलाम हो रहा है, उसे बचाने के लिए जिनोस अपनी पूर्व प्रेमिका नेदीन से बड़ा कर्ज लेता है जो अब अमीर हो चुकी है। अंत में, हम देखते हैं कि सोल किचन के बंद दरवाजे पर ‘प्राइवेट पार्टी’ का बोर्ड टंगा है और भीतर केवल दो लोग हैं – जिनोस और उसकी नई सहयात्री अन्‍ना ।

‘सोल किचन’ में हमारा सामना तरह-तरह के चरित्रों से होता है, जिनमें से अधिकतर जर्मनी में काम करने वाले विभिन्‍न देशों से आए मजदूर हैं। कई बार कोई एक कहानी चल रही होती है, तभी दूसरी तीसरी चौथी शुरू हो जाती है। फिर पहली वापिस लौटती है तो पांचवीं शुरू हो जाती है। इस तकनीक का सबसे अच्‍छा इस्‍तेमाल मैक्सिको के फिल्‍मकार इना ऋतु अपनी फिल्‍मों ‘बावेल’ और ‘ट्वेंटी वन ग्राम’ में किया था। ‘सोल किचन’ का टोन, मूड और ट्रीटमेंट कॉमेडी का है। जो एक क्षण के लिए भी दर्शक को अपने जादुई प्रभाव से अलग नहीं होने देती। प्रेम और सैक्‍स के दृश्‍यों को बड़ी सुंदरता के साथ फिल्‍माया गया है। फिल्‍म का संपादन कमाल का है और अलग-अलग स्‍वभाव की छवियां अपने आप एक तार से जुड़कर पटकथा रचती हैं।

फिल्‍म के विशेष प्रदर्शन के दौरान फतिह अकीन ने कहा कि ‘सोल किचन’ उसके और उसके मित्र के एक साझे रेस्‍त्रां के सच्‍चे अनुभवों पर आधारित है। इसका केन्‍द्रीय विषय है – ‘करें या न करें’। हमेशा यह दुविधा बनी रहती है। चाहे वह बिजनेस हो, प्रेम हो या सैक्‍स। फिल्‍म के अधिकतर चरित्र इस दुविधा से घिरे दिखाई देते हैं। गोवा फिल्‍मोत्‍सव में इस फिल्‍म को जबर्दस्‍त सफलता मिली है। हालांकि कुछ वर्ष पहले दिल्‍ली के ओसियान फिल्‍मोतसव में इसी फिल्‍मकार सोल की ‘हैड-ऑन’ को भी काफी पसंद किया गया था। इन दोनों फिल्‍मों में आधुनिक यूरोप के राष्‍ट्रवाद के भीतर की उपराष्‍ट्रीयताओं की अस्मिता का संघर्ष भी दिखाया गया है। कोई भव्‍य और महंगी दृश्‍य-श्रंखलाएं नहीं हैं। समाज के तलछट में जी रहे लोगों के जीवन के दुख, संघर्ष और खुशियों को कॉमेडी के मूड में दिखाया गया है। कई बड़े फिल्‍मकारों की तरह फतिह अकीन मानते हैं कि अभिनय तो फुटपाथ पर बिखरा पड़ा है, एक फिल्‍मकार को चाहिए कि वो अपने हिसाब से उसे चुनकर एक तस्‍वीर में बदल दे। फिल्‍म की शैली को देखकर नई पीढ़ी के पसंदीदा वरिष्‍ठ फिल्‍मकार वांग कार वाई (हांगकांग) की याद आती है, खासतौर पर उनकी चर्चित फिल्‍म ‘शूंग किन एक्‍सप्रेस’ की।

अजित राय अखबारों, चैनलों, थिएटर, सिनेमा, साहित्य, संस्कृति आदि से विविध रूपों में जुड़े हुए हैं. जनसत्‍ता के लिए वे फिल्म व थिएटर समीक्षक के रूप में लंबे समय तक लिखते रहे हैं. इंडिया टुडे और आउटलुक मैग्जीनों में भी लगातार लिखते रहते हैं. कई मशहूर शिक्षणअजीत संस्थानों में पत्रकारिता व थिएटर के छात्रों को पढ़ाने का काम भी समय-समय पर करते हैं. हरियाणा के यमुनानगर में डीएवी गर्ल्‍स कॉलेज के साथ मिल कर पिछले कुछ सालों से एक अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह आयोजित कर रहे हैं. इन दिनों वे फिल्म समारोह में शिरकत करने गोवा गए हुए हैं. इनका ई मेल पता [email protected] है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...