: लांचिंग की तारीख 12 दिसंबर तय की गई : 299 रुपये में साल भर मिलेगा दैनिक भास्कर : हुई टाटा की नगरी के नाम से मशहूर जमशेदपुर में दैनिक भास्कर की लांचिंग की तारीख तय हो गई है। पता चला है कि जमशेदपुर में भास्कर 12 तारीख दिन रविवार से लोगों को उपलबध हो जाएगा। भास्कर जहां एक ओर यहां छाने की तैयारी में है, वहीं अन्य अखबर अपनी धाक को कायर रखने के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। सूत्रों से पता चला है कि दैनिक भास्कर, रांची में हुई असफल लांचिंग के बाद जमशेदपुर में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहता। प्रबंधन ने लांचिंग की तारीख घोषित कर दी है। यह 12 दिसम्बर दिन रविवार को होगी। अक्सर देखने में आता है कि भास्कर कहीं भी पहली बार रविवार को ही अवतरित होता है। यहां भी यह क्रम जारी रहेगा। हालांकि लोगों का यह भी कहना है कि प्रबंधन इस घोषित तारीख से पहले या बाद में भी भास्कर की लांचिंग कर सकता। ऐसा बाजार में जमे-जमाए अखबारों को चकमा देने की नीति के तहत किया जाता है।
पता चला है कि भास्कर के स्थानीय संपादक संतोष मानव और स्टेट हेड ओम गौड़ लांचिंग की रणनीति को अंतिम रूप देने में लगे हैं। जैसे जैसे 12 तारीख नजदीक आती जा रही है, अन्य अखबारों का सिरदर्द बढ़ता जा रहा है। सबको लग रहा है कि भास्कर कभी भी कुछ भी कर सकता है, खासकर तब और, जब रांची लांचिंग अपेक्षा के अनुरूप न रही हो। प्रबंधन यहां कोई गलत निर्णय नहीं लेना चाहता। ओम गौड़ जमशेदपुर में कैम्प किए हुए हैं वहीं हिन्दुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर भी लगातार इस पर ध्यान लगाए हुए हैं। पिछले दिनों वे यहां आए और हिन्दुस्तानियों से किसी प्रलोभन में न आने की बात कह गए। उन्होंने हिन्दुस्तानियों को अपने अंदाज में प्रवचन भी दिए। यही नहीं, जागरण के संत शरण अवस्थी यहां से पल पल की खबर ले रहे हैं।
जमशेदपुर एक तरह से प्रभात खबर का गढ़ माना जाता है इसलिए सबसे बड़ी चुनौती उसी के सामने है। प्रभात खबर प्रबंधन ने जहां नई मशीन लगाकर सभी पेज रंगीन कर दिए हैं, वहीं अपने वरिष्ठों को भी यहां बुला लिया है। भास्कर एक साल की बुकिंग में तेजी ले आया है। 299 रुपये में भास्कर पूरे साल का अखबर उपलब्ध करा रहा है। प्रभात खबर के अनुज कुमार सिन्हा यहां की पूरी खबर रख रहे हैं। हिन्दुस्तान की चंडीगढ़ यूनिट बंद होने के बाद कई शूरमाओं को यहां नए मोर्चे पर लाया गया है। वहीं जागरण हमेशा की तरह उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर ही विश्वास कर रहा है। सभी अखबार नई नई रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में जमशेदपुर मीडिया के लिए हॉट प्लेस होने जा रहा है।












pradeep
November 30, 2010 at 3:49 am
santosh manav ji ko badhai.
pradeep srivastava
nizamabad A.P.
Anil sinha, nagpur (dainik bhaskar)
November 30, 2010 at 3:49 pm
Sir (santosh manav ji) aapko bhut-bahut badhai. Ekshtra adhikar todne ka nam hi bhaskar hai.Ise sabit karne ki badi jimmedari aap par hai.
Kamlesh Sharma
December 2, 2010 at 10:24 am
badhai ho badhai…….Har jagah bhaskar ka hi parcham lahraye… esi shubhkamnao ke sath…