नई दिल्ली : डीबी कॉर्प लिमिटेड के निदेशक पवन अग्रवाल ‘आउटस्टैंडिंग एन्ट्रप्रेन्योर्य ऑफ एशिया-पैसिफिक 2010’ अवार्ड से सम्मानित किए गए हैं. उन्हें यह सम्मान गैर-सरकारी संगठन ‘एंटरप्राइज एशिया’ की तरफ से दिया गया है. राजधानी में पिछले दिनों आयोजित एक समारोह में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय के हाथों उन्हें यह अवार्ड दिया गया.
यह पुरस्कार कारोबार के क्षेत्र में व्यक्तिगत तौर पर उत्कृष्ट योगदान देने व उभरते कारोबारियों के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभाने या विपरीत हालात में अपने नायाब प्रयासों व दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सफलता हासिल करने पर दिया जाता है. इस साल के विजेताओं का चयन करने वाली जूरी के सदस्यों में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर सी लाहोटी, डा. अभिषेक सिंघवी, प्रो. बिबेक देबरॉय और एस बालासुब्रमनियम थे.
पवन अग्रवाल को दैनिक भास्कर समूह का प्रसार बढ़ाने, उसे भारत के सबसे बड़े समाचार पत्र समूह में तब्दील करने और माई एफएम रेडियो नेटवर्क के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया. इस मौके पर पवन अग्रवाल ने कहा, ‘मैं यह अवार्ड पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. दैनिक भास्कर समूह के नित नए प्रयोगों और चुनौतियों से पार पाने की जिद के कारण यह संभव हो सका है.’ साभार : भास्कर












atul
December 1, 2010 at 6:44 am
dainik bhaskar ke neeti—ham aapko samanit karenge-aap hame samanit karo. dhanya ho.
jayad ahieer
December 8, 2010 at 5:28 am
khareeda hua samman hai