: इन पांच टेपों में कई मुद्दे डिस्कस किए हैं राडिया और वेणु ने : राडिया ने झारखंड और मधु कोड़ा से संबंधित कहानी बयान की : ये हैं वेणु साहब. पूरा नाम है एमके वेणु. वे तब दी इकानामिक टाइम्स के सीनियर एडिटर थे जब उनकी नीरा राडिया से ये बातचीत रिकार्ड की गई. इन दिनों वे इंडियन एक्सप्रेस समूह के दी फाइनेंसियल टाइम्स के मैनेजिंग एडिटर हैं. बहुत ढेर सारे मसलों पर वेणु साहब राडिया से लगातार बतियाते रहे, अपनी राय देते रहे. राडिया कई स्टोरीज पर वेणु की राय लेती हैं, इंडस्ट्री से जुड़े ढेर सारे मुद्दों पर बातचीत करती हैं.
वेणु इन दिनों खफा हैं क्योंकि नीरा राडिया से बातचीत के टेप पब्लिक हो जाने के बाद कई लोगों ने उन्हें ए. राजा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए लाबिंग करने वाले गैंग का सदस्य बता दिया. वेणु ने ऐसा कहने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वेणु का कहना है कि उनकी पूरी बातचीत में ए. राजा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए लाबिंग जैसी कोई स्थिति है ही नहीं. बातचीत में वेणु राडिया से कौन से राज पूछते और बताते नजर आते हैं, इसे जानने के लिए नीचे दिए गए वेणु – राडिया वार्ता के टेप सुनें. तीसरे टेप में नीरा राडिया मधु कोड़ा को रिश्वत देने संबंधी पूरी कहानी वेणु को बताती हैं. सारे टेप ध्यान से सुनें.











