Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजीव अरोड़ा समेत चार लोगों पर मुकदमा

: एक कर्मचारी को निकाले जाने का मामला : रणक्षेत्र में तब्‍दील हुआ गांडीव कार्यालय : वाराणसी का सांध्‍य अखबार गांडीव फिर सुर्खियों में है. प्रबंधन एवं पुलिस द्वारा एक पुराने कर्मचारी को पीटे जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. पीडि़त कर्मचारी ने मालिक राजीव अरोड़ा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. अभी खबर मिली है कि गांडीव के कर्मचारी लेबर आफिस पहुंच गए हैं. प्रबंधन के रवैये से कर्मचारियों का गुस्‍सा चरम पर है.

: एक कर्मचारी को निकाले जाने का मामला : रणक्षेत्र में तब्‍दील हुआ गांडीव कार्यालय : वाराणसी का सांध्‍य अखबार गांडीव फिर सुर्खियों में है. प्रबंधन एवं पुलिस द्वारा एक पुराने कर्मचारी को पीटे जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. पीडि़त कर्मचारी ने मालिक राजीव अरोड़ा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. अभी खबर मिली है कि गांडीव के कर्मचारी लेबर आफिस पहुंच गए हैं. प्रबंधन के रवैये से कर्मचारियों का गुस्‍सा चरम पर है.

जानकारी के अनुसार शिवमूर्ति दुबे पिछले दस-बारह सालों से ‘गांडीव’ में कम्प्यूटर डिपार्टमेंट के हेड के तौर पर कार्यरत थे. जब वे अपना काम खतम कर घर जाने लगे तो मालिक की बेटी रचना अरोड़ा ने उनको बुलाकर कहा कि अब कल से आपकी सेवा समाप्‍त हो रही है. आगे से ऑफिस आने की जरूरत नहीं है. दुबे ने काम से हटाने का कारण पूछा तो प्रबंधन ने कोई जवाब नहीं दिया. इससे नाराज शिवमूर्ति ने आफिस से जाने से ही इनकार कर दिया. इसके बाद प्रबंधन के लोगों ने पहले उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया. इसके बाद पुलिस बुला ली गई. पुलिस ने दुबे की पिटाई की. इस घटना की जानकारी जैसे ही समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के मंत्री एडवोकेट अजय दादा मुखर्जी, काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्‍यक्ष विकास पाठक को मिली, वे मौके पर पहुंच गए. बाद में काशी पत्रकार संघ के अध्‍यक्ष योगेश गुप्‍ता पप्‍पू भी कई पत्रकारों के साथ गांडीव कार्यालय पहुंच गए.

जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गई. इसके बाद संपादक राजीव अरोड़ा भी पहुंचे और कहा कि दूबे उनके यहां कर्मचारी हैं और संस्‍थान में नई भर्तियां हो रही हैं तो उसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं. इसमें दुबे भी शामिल हैं. सीओ ने जब दबाव बनाया कि कैसे किसी कर्मचारी को बिना किसी सूचना के निकाला जा सकता है, इसपर तय हुआ कि दुबे को बाकायदा निकाले जाने की नोटिस दी जायेगी. इसके अलावा उन्‍हें तीन महीने की सेली भी दी जायेगी. वैसे सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों पीएफ मामले में अपना नाम नहीं होने पर शिवमूर्ति दुबे ने गांडीव प्रबंधन के खिलाफ पीएफ आफिस में मुकदमा कर रखा है, इसी के चलते प्रबंधन नाराज था.

हालांकि इसके बाद शिवमूर्ति दुबे ने कबीरचौरा में अपना मेडिकल मुआयना कराया. इसके बाद पुलिस ने मालिक, उनकी बेटी, पत्‍नी तथा एक कर्मचारी के खिलाफ शिवमूर्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. इधर, खबर आ रही है कि गांडीव प्रबंधन के रवैये से नाराज कर्मचारी लेबर कार्यालय पर पहुंच कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...