Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एसपी का जन्मदिन : 5 वक्ता, 8 श्रोता

Surendra Pratap Singh4 दिसंबर को सुरेंद्र प्रताप सिंह का 60वां जन्मदिन था। वही एसपी जिन्होंने हिंदी जर्नलिज्म को नई दिशा दी। जिन्होंने हिंदी टीवी जर्नलिज्म को जन्म दिया। जिन्होंने हजारों पत्रकारों को कुछ न कुछ दिया। इन्हीं एसपी का बर्थडे बिना किसी चर्चा के, चुपचाप गया। कोलकाता में जरूर एक पहल की गई। पश्चिम बंगाल हिंदी भाषी समाज ने कोलकाता के राजस्थान सूचना केंद्र में एसपी के 60वें जन्मदिन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी कैसी रही, इसे शब्दों के जरिए बताने की जरूरत नहीं। इसके लिए यह तस्वीर ही काफी है। एक नजर डालिए। 

SP Singh Birthday

देखा आपने। गोष्ठी में मात्र 13 लोग उपस्थित हुए। इसमें पांच वक्ता थे। ऐसा भी नहीं कि लोगों को पता न था या बताया न गया था या बुलावा न गया था। कोलकाता के अखबारों के प्रायः सभी वरिष्ठï पत्रकारों को इस आयोजन की सूचना दी गई थी। फोन किए गए थे। आमंत्रण पत्र में कई वरिष्ठ पत्रकारों के वक्ता के रूप में नाम तक छापे गए। लेकिन किसी को फुर्सत नहीं मिली। गोष्ठी के बाद एक सज्जन ने कहा- वाकई, पत्रकार बिरादरी पूरी तरह संवेदनशून्य हो चुकी है। उसके पास अपने इतिहास पुरुष को याद करने तक का वक्त नहीं। एक दूसरे सज्जन का कहना था कि कोलकाता ने तो एसपी को उनके जन्मदिन पर याद करने के लिए गोष्ठी का आयोजन भी कर दिया लेकिन दिलवालों की दिल्ली को तो एसपी का जन्मदिन तक याद न होगा, पता करिएगा !!

लेखक तारकेश्वर मिश्र राजस्थान पत्रिका, कोलकाता के एडीटोरियल और ब्रांच इंचार्ज हैं। उनसे संपर्क करने के लिए आप उन्हें [email protected]  पर मेल कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sudhir singh

    October 31, 2014 at 3:41 pm

    yeh dunia ka dastur hai
    aaj unihi ko yad kiya jata hai
    jinhe media chahata hai,
    media unhi hi chahata hai
    jo media ko ese waise…..
    chahate hain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...