Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

न्यूयार्क टाइम्स की स्टोरी पर प्रमोद जोशी की टिप्पणी

: प्रमोद जोशीमशहूर होने की पत्रकारिता : बरखा दत्त की पत्रकारिता शैली और साहस की तारीफ होती है। वे कारगिल तक गईं और धमाकों के बीच रिपोर्टिंग की। न्यूयार्क टाइम्स ने इस मामले पर एक रपट प्रकाशित की है जिसमें बरखा दत्त के बारे में जानकारी देते वक्त उस उत्साह का विवरण दिया है जो उन्हें विरासत में मिला है। न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार- Ms. Dutt has followed in the footsteps of her mother, Prabha Dutt, who was a trailblazing female newspaper reporter, barging her way onto the front lines of the battles with Pakistan in 1965 despite her editors’ reluctance to dispatch a woman to cover a war. “She was a very aggressive, first-of-her-generation kind of reporter,” said Sevanti Ninan, who is now a media critic running a journalism Web site called The Hoot. Ms. Ninan was a contemporary of Prabha Dutt, who died of a brain hemorrhage when Barkha was 13.

“I grew up as a child of news,” Barkha Dutt said. “When I was 5 years old, I was made to look at covers of Time magazine and identify the world leaders.” Ms. Dutt has been criticized for failing to recognize that the mere fact that a corporate lobbyist was so deeply involved in trying to get a particular person named to a cabinet post was a story in itself. The lobbyist was trying to persuade the government to reappoint Andimuthu Raja, the politician at the center of a telecommunications scandal that may have cost the Indian government as much as $40 billion. Mr. Joseph, the editor of Open, the magazine that broke the tapes story, called this “the story of the decade.”

BUT reporters in the fast-paced world of 24-hour cable news often miss the forest for the trees, said Mannika Chopra, a media critic. “They are so eager to get that one bite,” Ms. Chopra said. “So they overlook the big picture.”

पत्रकारिता में साहस, उत्साह और आक्रामकता का महत्व ज़रूर है, पर यह बुनियादी तत्व नहीं है। बुनियादी तत्व है सार्वजनिक हित। उत्साह व्यक्तिगत  धरातल पर है तो वह निजी लक्ष्यों और कामनाओं की पूर्ति कराता है।  आज के जीवन में यह आम बात है। बच्चे हर कीमत पर अपनी इच्छाएं पूरी करना चाहते हैं। पत्रकारिता भी उन्हें प्रसिद्ध बनाती है। ऐसी प्रसिद्धि अपराध से मिले तो वे उसमें भी कूद सकते हैं।

राडिया टेपों को सुनें तो एक निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि किसी पत्रकार ने आईपीसी में दर्ज कोई अपराध नहीं किया। और किसी कम्पनी ने अपनी पसंद का मंत्री चाहा तो उसने भी अपराध नहीं किया। इसलिए पत्रकारों को क्या कोसा जाए। दरअसल हम पत्रकारों की जिम्मेदारी को लेकर  परेशान हैं। वे अपनी भूमिका से भटक रहे हैं। टीवी का पत्रकार अभिनेता की भूमिका में आ गया है। अक्सर हम हीरो के रोल करने वाले अभिनेता से हमदर्दी और विलेन का रोल करने वाले से नाराज़गी पाल लेते हैं। पत्रकार की अभिनेता बनने की कामना को सनसनी या वैसे ही कार्यक्रमों को देखने से समझें। अपराध कार्यक्रमों को पेश करने वाला भी सनसनीखेज शैली में संवाद बोलेगा तब वह प्रभावशाली होगा।

वस्तुतः पत्रकार को समझना चाहिए कि वह जिस युद्ध का वर्णन कर रहा है वह युद्ध उसका नहीं है। डिटैचमेंट और तटस्थता के महत्व को हम समझ ही नहीं पा रहे हैं। अपने सोर्स से पत्रकार का रिश्ता कैसा हो इसे लेकर समझदारी होनी चाहिए। सिर्फ मशहूर होना हम महत्वपूर्ण क्यों मानते हैं। मशहूरी के दुश्मन भी होते हैं। पत्रकार जितना प्रसिद्ध होता जाएगा मौका पड़ने पर उसकी घिसाई भी उतनी ज्यादा होती जाएगी। इस वक्त कई तरह के लोग मामले उठा रहे हैं और दाएं-बाएं जिसपर मौका लग रहा है वार कर रहे है। जैसे बुरा न मानो होली है कहकर रंजिशें निपटाई जाती हैं। यह व्यक्तिगत मामला नहीं है। वास्तव में ध्यान से देखें तो पूरे पत्रकारीय कर्म की शैली इसके लिए जिम्मेदार है।

लेखक प्रमोद जोशी वरिष्‍ठ पत्रकार हैं. करीब चार दशक से हिंदी मीडिया से जुड़े हुए हैं. हिन्‍दुस्‍तान में स्‍थानीय संपादक भी रह चुके हैं. इन दिनों स्‍वतंत्र लेखन कर रहे हैं. यह लेख उनके ब्‍लाग से साभार लिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...