Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मुजफ्फरनगर में अमर उजाला को झटका, अरविंद हुए हिंदुस्तानी

: संजय दीक्षित ने शादी की : अमर उजाला को मुजफ्फरनगर जिले में हिन्दुस्तान ने झटका दिया है. अमर उजाला के रिपोर्टर अरविंद भारद्वाज ने हिन्दुस्तान में बतौर स्टाफ रिपोर्टर ज्वाइन कर लिया है. अरविंद मुजफ्फरनगर में ही कार्य करेंगे. अरविंद मुजफ्फरनगर में काफी दिनों से पत्रकारिता कर रहे हैं.

: संजय दीक्षित ने शादी की : अमर उजाला को मुजफ्फरनगर जिले में हिन्दुस्तान ने झटका दिया है. अमर उजाला के रिपोर्टर अरविंद भारद्वाज ने हिन्दुस्तान में बतौर स्टाफ रिपोर्टर ज्वाइन कर लिया है. अरविंद मुजफ्फरनगर में ही कार्य करेंगे. अरविंद मुजफ्फरनगर में काफी दिनों से पत्रकारिता कर रहे हैं.

ए2जेड न्यूज चैनल के लिए होम, डिफेंस व पीएमओ देख रहे संजय दीक्षित मंगलवार को लखनऊ में सरिता के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. कानपुर के रहने वाले संजय रिपोर्टिंग के दौरान फील्ड में पंडित जी के नाम से पहचाने जाते हैं. 40 साल तक विवाह न करने की जिद ठाने पंडितजी को आखिरकार परिवार वालों के आगे झुकना पड़ा. संजय दीक्षित को शादी की बधाई और आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ambujesh

    December 10, 2010 at 1:32 pm

    pandit jee badhai ho. naye jeevan ki shuruat ke liye

  2. SMK

    December 10, 2010 at 6:14 pm

    यशवंत जी नमस्‍कार, सबसे पहले तो भाई संजय दीक्षित को सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं…दूसरी बात यह कहना चाहूंगा कि अरविंद भारद्वाज के बारे में दी गई जानकारी को थोडा-सा अपडेट करें। अरविंद हिंदुस्‍तान में स्‍टाफ रिपोर्टर नहीं, बल्कि स्ट्रिंगर के ही पद पर गए हैं, जो वह अमर उजाला में थे। वैसे यह पुख्‍ता जानकारी है, लेकिन इसका उदाहरण भी दे रहा हूं…हिंदुस्‍तान में स्‍टाफ रिपोर्टरों के लिए कार्यालय संवाददाता शब्‍द का इस्‍तेमाल होता है, जबकि अरविंद की खबरें कार्यालय प्रतिनिधि से लगाई जा रही हैं। तीसरी बात, जिसने भी आपको सूचना दी है कि अरविंद के जाने से अमर उजाला को झटका लगा है तो बता दूं कि पूर्व में मकान कब्‍जाने व अन्‍य गंभीर आरोपों के चलते श्री भारद्वाज का न सिर्फ तबादला किया जा चुका है, बल्कि एक बार बाहर का रास्‍ता भी दिखाया जा चुका है। उस समय मेरठ के संपादक शशिशेखर ही हुआ करते थे, जिन्‍होंने अरविंद को वापस मुजफ्फरनगर इसी शर्त पर भेजा कि वह क्राइम बीट नहीं देखेंगे। फ‍िलहाल भी हालात प्रतिकूल ही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...