Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

खर्चे घटाने का काम भास्कर व हिंदुस्तान में भी शुरू

मंदी की मार के नाम पर अंधी हाथ सफाई के खेल में भास्कर ग्रुप भी उतर चुका है। भड़ास4मीडिया को उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रबंधन ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इन बैठकों में कुछ फैसले भी लिए जाने की खबर है। संपादकों को संपादकीय स्टाफ कम करने के लिए कहा गया है। पेज लगाने का काम भी संपादकीय विभाग के हवाले करने को कह कर एक तरह से पेजीनेटरों से पूरी तरह मुक्ति का मन बना लिया गया है। अखबार की ओर से दिये जाने वाले ‘बेस्ट स्टोरी अवार्ड’ पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। वहीं ‘लैपटाप स्कीम’ को भी ड्राप कर दिया गया है। इस स्कीम के तहत कंपनी अपने सीनियर स्टाफ को आवेदन करने पर लैपटाप उपलब्ध कराती थी। इसके लिए आधा भुगतान कंपनी खुद करती थी जबकि बाकी का आधा भुगतान स्टाफ द्वारा किया जाता था।

एचटी ग्रुप ने भी खर्चे घटाने के लिए कई तरह के आदेश दिए हैं। इसके तहत एचटी और हिंदुस्तान के अफसर अब ज्यादा महंगे होटलों की बजाय अपेक्षाकृत सस्ते होटलो में रुका करेंगे। रेल यात्रा के दौरान पहले से सस्ते टिकट लिया करेंगे। इसी तरह एयर यात्रा के दौरान भी पहले से कम दाम वाली श्रेणी में उड़ा करेंगे। अफसरों-कर्मियों को सेलरी के अलावा दी जाने वाली कई तरह की आर्थिक सुविधाओं में कटौती कर दी गई है। टेलीफोन के बिल के मद में जो पैसे दिए जाते थे, उसे काफी कम कर दिया गया है। प्रिंट निकालने तक में कंजूसी बरतने को कहा गया है।  इसी तरह के कई फुटकर आदेश जारी करके खर्चे में कमी करने की कवायद की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...