Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

समय को तगड़ा लाभ, डीडी से आगे इंडिया न्यूज

टीवी और टीआरपी (30 नवंबर से 6 दिसंबर 2008 तक)

मुंबई बम ब्लास्ट के चलते आज तक ने पिछले हफ्ते जिस तेजी के साथ दर्शकों को बटोरा था, इस हफ्ते उसी तेजी से उसने अपने दर्शकों को खो भी दिया। हिंदी न्यूज चैनलों में इस हफ्ते सबसे अधिक गिरावट का सामना आज तक को ही करना पड़ा है। हालांकि पिछले हफ्ते बढ़े साढ़े पांच फीसदी दर्शकों में से 3.1 फीसदी अब भी उसके साथ हैं। दूसरी खास बात इंडिया टीवी की है। पिछले हफ्ते उसे छोड़ कर जाने वाले सारे दर्शक इस सप्ताह उसे वापस मिल गए हैं। स्टार न्यूज की तेजी पर हल्की गिरावट के साथ फिलहाल ब्रेक लग गया दिखता है। एनडीटीवी को भी टीआरपी में गिरावट का सामना करना पड़ा है। एक खास बात हुई है इंडिया न्यूज के साथ। उसने डीडी को पीछे छोड़ दिया है।

इस हफ्ते बढ़त की बात करें तो टीआरपी में सबसे अधिक 1.1 का गेन सहारा के समय ने किया है। न्यूज-24 ने .9 की बढ़त के साथ समय को पीछे कर रखा है। लेकिन दोनों के बीच मामूली .1 का ही अंतर है। दोनों के बीच एक-दूसरे को पछाड़ने का रोचक खेल अभी चलने के आसार हैं। इधर, तेज की टीआरपी को देखते हुए लगता है कि दिल्ली चुनाव के नतीजों के लिए लोगों ने इस चैनल पर काफी भरोसा किया।

इस हफ्ते की रेटिंग इस तरह है-

आज तक– 20.2, इंडिया टीवी– 16.5, स्टार न्यूज– 15.7, जी न्यूज– 10.8, आईबीएन7– 10.2, एनडीटीवी– 7.6, न्यूज24– 4.8, समय– 4.7, तेज– 3.4, इंडिया न्यूज– 2.5, डीडी– 2.3, लाइव इंडिया-1.6

(समयावधि: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2008, टीजी-सीएस: 15+)

पिछले पांच हफ्तों में न्यूज चैनलों की पोजीशन जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...