: बिहार की संस्कृति को समेटे हुए है ‘बिहार के पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर’ : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला में हिन्दुस्तान, पटना के पत्रकार सुबोध कुमार नन्दन द्वारा लिखित पुस्तक ‘बिहार के पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर‘ का लोकार्पण किया। प्रभात प्रकाशन (नई दिल्ली) द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व सामाजिक धरोहरों को सजीव प्रस्तुति करने के साथ ही बिहार के मेले, पर्व-त्योहारों, लोक चित्रकला, लोक-नृत्यों के साथ सूबे के पारंपरिक व्यंजनों का जिक्र अत्यंत ही सरल, सहज और प्रभावशाली शब्दों में किया गया है।
बिहार सरकार द्वारा पर्यटन सम्मान से सम्मानित सुबोध कुमार नन्दन की इस पुस्तक के माध्यम से देश-विदेश के लोग बिहार के प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के महत्व के साथ यहां के राष्ट्रीय एवं
अंतर्राष्ट्रीय स्मारकों, कला-संस्कृति तथा पर्व-त्योहारों के बारे में अवगत हो सकेंगे। यह पुस्तक बिहार के स्मारकों को सहेजने और उसके गौरवशाली अतीत को जीवंत रखने में मील का पत्थर साबित होगी और यहां के सांस्कृतिक व लोक विरासत के मेले, त्योहार, लोकनृत्य व चित्रकला आदि के संरक्षण को बल मिलेगा। 216 पृष्ठों वाली इस पुस्तक की कीमत 250 रूपए है। इस अवसर पर प्रभात प्रकाशन के प्रमुख डा. पीयूष, बिहार के प्रभारी राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।












radhe shyam yadav, new delhi
December 14, 2010 at 9:32 am
subodh ji ko haardik badhaai…
radhe shyam yadav
new delhi.
mo.no.9873162362
radhe shyam yadav, new delhi
December 14, 2010 at 9:33 am
subodh ji ko haardik badhaai…
radhe shyam yadav
new delhi
mo.9873162362
LMohan
December 21, 2010 at 11:21 am
Kya subodhjee mujhe ek prati uplabdh karane kee kripa karenge. Meri Bihar ke bare mein jankari bahut kam hai. abhari rahoonga
sincerely
lmohan kothiyal
uttarakhand
LMohan
December 21, 2010 at 11:23 am
kya subodhjee
Ek prati uplabdh karane kee kripa karenge taki bihar ke bare mein jankari badha sakun
lmohan kothiyal
uttarakhand
9412413720