हिंदुस्तान, वाराणसी के सीनियर कापी एडिटर धर्मेंद्र कुमार सिंह जल्द पत्रकारिता छोड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. धर्मेन्द्र 14 दिसम्बर को लखनऊ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसके बाद पूरी तरह से राजनीति की दुनिया में रम जायेंगे. पिछले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की बढ़ती ताकत को देखकर धर्मेन्द्र भी इसी रास्ते ही राजनीति की दुनिया में कदम रखने की कोशिश कर रहे हैं.
वैसे उनके परिवार का पहले से ही राजनीतिक बैकग्राउंड रहा है. उनके कई परिजन बसपा से भी जुड़े हुए हैं. धर्मेन्द्र चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही ग्राम के रहने वाले हैं. इसलिए माना जा रहा है कि नए परिसीमन के बाद बने सैयदराजा विधानसभा से वे अपना भाग्य आजमायेंगे. धर्मेन्द्र दैनिक जागरण, वाराणसी के साथ भी काम कर चुके हैं. अभी तक उन्होंने अपना इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद वे सक्रिय पत्रकारिता छोड़कर पूरी तरह राजनीति करेंगे.












Hasrat Hayat, Bhind (Chambal)
December 13, 2010 at 12:37 pm
sahi kar rahe bhiya………..
prashant tripathi
December 15, 2010 at 3:10 am
bhaia aap jaha bhe rahenge sikhar apka ka hamesa intjar karega .best of luck