Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दलाली को मान्यता मिलेगी

यही शेष था जिसे कांग्रेसी मनमोहिनी सरकार पूरा करने जा रही है. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाने में असफल यह भ्रष्ट सरकार अब दलाली को मान्यता देगी. आप चाहें तो अभी से दलाली की डिग्री देने वाले स्कूल खोल सकते हैं. हालांकि खोलने की जरूरत क्या है, पहले से ही ये कुछ सभ्य नामों से खुले हुए हैं. एमबीए की पढ़ाई से कोई देश भक्त या जनता से सरोकार रखने वाले नवयुवक नहीं निकलते बल्कि ये लुटेरी कंपनियों के लुटेरे मैनेजर बन जाते हैं और कंपनी को फायदा दिलाने के लिए हर हथियार आजमाते हैं जिसमें दलाली भी शामिल है. नीरा राडिया टेपों पर बवाल के बाद केंद्र सरकार दलाली को कानूनी जामा पहनाने की तैयारी कर रही है.

यही शेष था जिसे कांग्रेसी मनमोहिनी सरकार पूरा करने जा रही है. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाने में असफल यह भ्रष्ट सरकार अब दलाली को मान्यता देगी. आप चाहें तो अभी से दलाली की डिग्री देने वाले स्कूल खोल सकते हैं. हालांकि खोलने की जरूरत क्या है, पहले से ही ये कुछ सभ्य नामों से खुले हुए हैं. एमबीए की पढ़ाई से कोई देश भक्त या जनता से सरोकार रखने वाले नवयुवक नहीं निकलते बल्कि ये लुटेरी कंपनियों के लुटेरे मैनेजर बन जाते हैं और कंपनी को फायदा दिलाने के लिए हर हथियार आजमाते हैं जिसमें दलाली भी शामिल है. नीरा राडिया टेपों पर बवाल के बाद केंद्र सरकार दलाली को कानूनी जामा पहनाने की तैयारी कर रही है.

यह खबर समाचार एजेंसियों ने रिलीज की है. खुद कंपनी मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने बुधवार को कहा कि उनका मंत्रालय कॉरपोरेट लॉबिंग को नियंत्रित करने के लिए अन्य मंत्रालयों के साथ बातचीत करेगा. धन्य है यह सरकार और धन्य हैं इसके मंत्री. आगे सुनिए. खुर्शीद ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि फिलहाल इस बारे में कोई कानून नहीं है. इस संबंध में कोई मसौदा भी संसद के समक्ष विचाराधीन नहीं है. लेकिन, हम इसे नियंत्रित करने के लिए कोई अन्य रास्ता निकाल सकते हैं. ये बातें खुर्शीद ने तब कहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार कॉरपोरेट लॉबिंग पर पाबंदी लगाने या इसे नियंत्रित करने के लिए कोई कदम उठाने जा रही है?

कॉरपोरेट लॉबिस्ट उर्फ सुपर दलाल राडिया के टेपों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा- कोई कदम उठाने से पहले मैं सभी मंत्रियों से बातचीत करूंगा. सलमान खुर्शीद का कहना है कि लॉबिंग और पब्लिक रिलेशन तो हमेशा से ही लोकतांत्रिक ढांचे का अंग रहे हैं. हालांकि इनके दुरुपयोग पर नजर रखने की जरूरत है. खुर्शीद ने यह बात ‘इंडिया कॉरपोरेट वीक’ में कही. उनकी यह टिप्पणी नीरा राडिया के फोन टैपिंग से उजागर 2 जी-स्पेक्ट्रम घोटाले से बचे बवाल के संदर्भ में थी.

इस अवसर पर लॉ फर्म टाइटस एंड कंपनी के दलजीत टाइटस ने कहा, ‘अमेरिका में लॉबिंग वैध कारोबार है. हां, भारत में इसे संवैधानिक या गैर संवैधानिक दोनों ही रूपों में मान्यता नहीं मिली है. हालांकि लॉबिंग का सीधा अर्थ है सरकार के फैसलों को प्रभावित करना. इसकी प्रक्रिया भ्रष्टाचार विरोधी कानून के दायरे में भी आ सकती है. यह ब्यूरोक्रेट्स की सर्विस रूल बुक के खिलाफ भी जा सकती है.’ भसीन एंड कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर ललित भसीन ने कहा कि लॉबिंग का इस्तेमाल कॉरपोरेट मामलों से लेकर जजों की नियुक्ति तक में होता है. भारत में यह जनसंपर्क के रूप में विकसित हो रहा है. एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारिख पहले ही कह चुके हैं कि ‘निजी बातचीत’ लीक होने से उद्योग जगत के मनोबल को झटका लगा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...