: पश्चिम बंगाल के सूचना एवं संस्कृति मंत्री ने दिया सम्मान : जनसंपर्क के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी संस्था पब्लिक रिलेशंस सोसाएटी ऑफ इंडिया के बत्तीसवें अधिवेशन में मूल रूप से उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क सेवाओं के अधिकारी और इन दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार शर्मा को पश्चिम बंगाल के सूचना एवं संस्कृति मंत्री डॉ. सौमेंद्र नाथ बेरा द्वारा जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पीआरएसआई नेशनल लीडरशिप अवार्ड-2010 से सम्मानित किया गया.
डॉ. शर्मा के अलावा कोलाकाता के मणि शंकर मुखर्जी एवं जेएम कौल, हरियाणा के सूचना एवं पीआर सचिव केके खंडेलवाल, दिल्ली के प्रो. सुभाष सूद एवं चेन्नई के आरके बारातन को भी
कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. पीआरएसआई के इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत के 300 से ज्यादा जनसंपर्क विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं.
पुरस्कार वितरण से पहले अधिवेशन का दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि डॉ. बेरा ने कहा की कुशल जनसंपर्क प्रोफेशनल अपनी सीमाओं में रहकर भी अकल्पनीय उपलब्धियां हासिल कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क की सार्थकता इसमें है कि लोग आपको आपके कार्यों से पहचानें और जिस किसी संस्थान के लिए काम करें उसे आपकी विश्वसनीयता का लाभ मिले.
इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ पब्लिक रिलेशंस के अध्यक्ष रिचर्ड लीनिंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसंपर्क विशेषज्ञों को अनैतिक कार्य नहीं करने चाहिए और इनकार करना भी आना चाहिए. उन्होंने कहा जनसंपर्क का आधार भरोसा है और इसमें वही कामयाब हो सकता है जिसके बारे में लोगों का विश्वास सदा कायम रहे.
पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने अध्यक्षीय भाषण में अतिथियों और पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में
जनसंपर्क के क्षेत्र में सामाजिक नेटवर्किंग और मोबाइल तकनीकों का महत्व बढेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह राजनीति, पत्रकारिता, उद्योग, मेडिकल और इंजीनियरिंग के पेशों से चंद गैर-जिम्मेदार लोगों की हरकतों से लोगों का भरोसा ख़त्म नहीं हुआ है, वैसे ही जनसंपर्क में अनैतिक दांवपेंच आजमाने वालों से इस पेशे के अस्तित्व को अपूरणीय नुकसान नहीं होगा.
सम्मेलन में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सीपी गौतम ने खास तौर से शिरकत की और जनसंपर्क को पुलिस का कमजोर पक्ष बताते हुए कहा कि कोई चाहे कितना भी गुडवर्क करने का दावा करे, अगर उसका जनसंपर्क अच्छा नहीं है तो लोग उसकी एक ग़लती को भी माफ़ नहीं करेंगे.
सम्मेलन में देश में अक्षय पात्र योजना के संचालक तथा इनफिनिटी समूह के अध्यक्ष रविन्द्र चमड़िया को कारपोरेट जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु विशेष सम्मान दिया गया.












dhirendra pratap singh
December 17, 2010 at 10:44 am
badhai ho dr sharma ji—
dhirendra dehradun
डॉ. अशोक कुमार शर्मा
December 17, 2010 at 5:43 pm
अत्यंत आभारी हूँ आपकी बधाई का, धीरेन्द्र प्रताप भाई!
डॉ. अशोक कुमार शर्मा
Arvind Sharma
December 19, 2010 at 4:45 am
बधाई
Arvind
anju
December 18, 2010 at 10:01 am
सर आपको बहुत बहुत बधाई हो….ये तो बहुत छोटी सी उपलब्धि है आपके व्यक्तित्व के सामने..
पुन: सादर प्रणाम के साथ अंजु
Akshay Kaushik
December 19, 2010 at 4:00 am
Many congratulations sir..
Arvind Sharma
December 19, 2010 at 4:46 am
बधाई
Arvind
naveen pandey
December 19, 2010 at 8:42 am
Ashok ji
bahut bahut badhai aapko .abhi to aapki kai aur uplbhdhiyan baaki hain.
punah badhai.
aapkka
Naveen Pandey
Dainik Janvaani
haridwar
viren dangwal
December 21, 2010 at 4:05 am
badhai ashok,jame raho!