Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अब रांची से भी प्रकाशित होगा दैनिक उत्‍कल मेल!

उड़ीसा के भुवनेश्‍वर, राउरकेला तथा छत्‍तीसगढ़ के रायपुर से प्रकाशित हो रहा दैनिक उत्‍कल मेल शीघ्र ही झारखंड की राजधानी रांची से भी प्रकाशित होगा. भड़ास4मीडिया को मेल से आई सूचना के अनुसार इसके प्रकाशन के लिए रांची में राष्‍ट्रीय सहारा के पूर्व ब्‍यूरोचीफ प्रशांत शरण ने फ्रेंचाइजी ली है. वे इस अखबार के रांची के स्‍थानीय संपादक होंगे. झारखंड के कई जिलों में उत्‍कल मेल के संवाददाता नियुक्‍त भी कर दिए गए हैं.

उड़ीसा के भुवनेश्‍वर, राउरकेला तथा छत्‍तीसगढ़ के रायपुर से प्रकाशित हो रहा दैनिक उत्‍कल मेल शीघ्र ही झारखंड की राजधानी रांची से भी प्रकाशित होगा. भड़ास4मीडिया को मेल से आई सूचना के अनुसार इसके प्रकाशन के लिए रांची में राष्‍ट्रीय सहारा के पूर्व ब्‍यूरोचीफ प्रशांत शरण ने फ्रेंचाइजी ली है. वे इस अखबार के रांची के स्‍थानीय संपादक होंगे. झारखंड के कई जिलों में उत्‍कल मेल के संवाददाता नियुक्‍त भी कर दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि उत्‍कल मेल का जमशेदपुर से एडिशन निकलना शुरू भी हो गया है. इस अखबार के रांची संस्‍करण के 15 जनवरी को लांच किए जाने की संभावना है. अखबार प्रबंधन से जुड़े लोगों के मुताबिक अखबार के प्रकाशन में कोई तामझाम नहीं किया जाएगा. इसके प्रकाशन का शुभारंभ काफी सादगीपूर्ण तरीके से किया जाएगा. स्‍टेट इंचार्ज के रूप में 20 वर्ष से ज्‍यादा समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे वरिष्‍ठ पत्रकार चंद्रेश शर्मा को लाए जाने की चर्चा है. गौरतलब है कि इस अखबार के प्रधान संपादक पीतवास मिश्रा हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. premchand

    December 21, 2010 at 6:21 am

    UTKAL MAIL KARIB 5 SAL SE CHAP RAHA HAI . .KARIB 40000 COPIES CIRCULATION HAI.DAVP KE LIST ME BHI HAI. AAPAKE SAMACHAR KE ANUSAR ABHI SHURU HONE WALA HAI YAH BAT SAMAJH ME NAHI AA RAHI HAI.

  2. BIJAY SINGH

    December 21, 2010 at 2:44 pm

    wowwwwwwwwwwwww,UTKAL MAIL aur 40000 copies circulation?????????????????dimag kharab hai kya? thandi me garmi ka ehsas.
    akhbar suru jarur ho ,par kaam karne walon ko payment bhi dete rahe,shoshan nahi karenge ,ummid hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...