Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टोटल टीवी के पुराने मालिक और संपादक पर गाज

: नए मालिक और संपादक की जोड़ी का चलने लगा सिक्का : उमेश जोशी ने घुटने टेकने की जगह इस्तीफा दे मारा : टोटल टीवी से बड़ी खबर है. चैनल के डायरेक्टर विनोद मेहता और संपादक उमेश जोशी को किनारे कर दिया गया है और चैनल के डायरेक्टर अनिल गाबा व मैनेजिंग एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री की जोड़ी टोटल टीवी पर पूरी तरह काबिज हो गई है. संपादक उमेश जोशी ने बदले माहौल से समझौता न करते हुए तुरंत इस्तीफा दे दिया और नए मैनेजमेंट ने शुरुआती ना-नुकूर व चिरौरी के बाद उनका इस्तीफा कुबूल कर लिया. सूत्रों के मुताबिक टोटल टीवी में एक नया पार्टनर आ गया है. नाम है राजीव मनचंदा. इसके आने से विनोद मेहता की हिस्सेदारी कम हो गई है.

: नए मालिक और संपादक की जोड़ी का चलने लगा सिक्का : उमेश जोशी ने घुटने टेकने की जगह इस्तीफा दे मारा : टोटल टीवी से बड़ी खबर है. चैनल के डायरेक्टर विनोद मेहता और संपादक उमेश जोशी को किनारे कर दिया गया है और चैनल के डायरेक्टर अनिल गाबा व मैनेजिंग एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री की जोड़ी टोटल टीवी पर पूरी तरह काबिज हो गई है. संपादक उमेश जोशी ने बदले माहौल से समझौता न करते हुए तुरंत इस्तीफा दे दिया और नए मैनेजमेंट ने शुरुआती ना-नुकूर व चिरौरी के बाद उनका इस्तीफा कुबूल कर लिया. सूत्रों के मुताबिक टोटल टीवी में एक नया पार्टनर आ गया है. नाम है राजीव मनचंदा. इसके आने से विनोद मेहता की हिस्सेदारी कम हो गई है.

यह भी कहा जा रहा है कि हरियाणा, दिल्ली और लोकसभा चुनावों के दौरान इकट्ठा किए गए पोलिटिकल रेवेन्यू के बंटवारे को लेकर विनोद मेहता और अनिल गाबा में आंतरिक मतभेद हुआ और उसी के बाद विनोद मेहता को किनारे किए जाने की तैयारी शुरू हो गई थी. अपुष्ट जानकारी के मुताबिक विनोद मेहता गोवा में एक बड़ा होटल बनवा रहे हैं और इसको लेकर कई तरह की बातें हो रही थीं. अंततः तय ये हुआ कि टोटल टीवी अब पूरी तरह अनिल गाबा देखेंगे. वे निदेशक के अलावा एडिटर इन चीफ भी बन गए हैं जबकि अमिताभ अग्निहोत्री सेकेंड मैने के रूप में चैनल के संपूर्ण संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे. अनिल गाबा का चैनल से अभी तक कोई सीधा अनुभव नहीं रहा है इसलिए माना जा रहा है कि अमिताभ अग्निहोत्री ही अपने मन-मुताबिक अब चैनल का संचालन करेंगे. उधर कुछ लोग दबी जुबान से कह रहे हैं जिस अमिताभ अग्निहोत्री को उमेश जोशी ने टोटल टीवी में इंट्रोड्यूश कराया, आगे बढ़ाया, मैनेजिंग एडिटर बनवाया, आज वही अमिताभ उमेश जोशी के जाने के कारण बने.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. akash rai

    December 21, 2010 at 2:33 pm

    aane bale samy mai yahi hoga jaha aap patthar fekege bah kisi patkaar ko hi lagega . aaj media mai patkaaro ki baad aagai hai. patra malik kantent ki or bina
    chrit anubhav ke kisi ko bhi patra ki agency sopkar apradhiyo tak ko patkaar banane per tuli hai . ab ladiye aapas mai anya log uthte rahege fayda.

  2. sanjiv kumar

    December 24, 2010 at 5:21 am

    bhadas4media ko dhanyawad for this report……Shayad bechare Umesh joshi aur Vinod mehta ko Amitabh Agnihotri jaise ehsanframosh aadmi ke bare me nahi pata hoga….ye aadmi gol gol bate karega…aapko murkh banane me koi kor kasar nahi chhodega,,,jab tak aapko wo agnihotri ki asliyat samjh me aayegi…tab tak wo aapko chatkar swaha kar jayega…Amitabh do kaudi ka bhi aadmi nahi hai….Jaha raha,,jisne uski madad ki…usi ko kha gaya,,,,Ab bechare Mr Gaba ki bari hai….Mr Gaba ko Amitabh ki history pata karni chahiye….jo khud hi bhrasht hai..wo kya uski bat karega,,,Dainik Aaj…Dainik Bhaskar…Deshbandhu aur ab naya shikar Total TV…..en sabhi sanstahno me usne Bhasmasur ki bhumika nibhai aur nikale gaye……. Total TV ko Vinod Mehta jaise insan ne apne khon pasino se seech kar es layak banaya ki..az wo apne aap me ek brand to ban hi gaya hai…par use niche jane me ab koi waqt nahi lagega….waise bhi agnihotri ko TV medaium ke bare me kuchh bhi nahi pata….Ishwar bachye Bechare Shri Gaba saheb ko,,,,patrakarita ke aise Natwarlaalo se…aamin..

  3. rakesh

    December 27, 2010 at 4:17 am

    Jaise karni waisi bharni. Vinod mehta ko patrakar ke rup mein dekhkar bada majak lakta tha , woh bechara ek fixer tha aur use amitabh ne fix kar diya arthat naihle pe dehla….. well done amitabh bhai dont worry journalism isi ka naam hai.

  4. Satya Bhushan Sharma

    December 28, 2010 at 4:44 am

    I know Mr. Umesh Joshi for last 26 years. He is a man of honesty, integrity and loves his self respect. Strong-willed & self-respecting individuals would accept death rather than humiliating existence. Fire dies away but never gets cold.

  5. Satya Bhushan Sharma

    December 28, 2010 at 4:53 am

    Mein Umesh Joshi ji ko pichhle 26 saal se janta hun. Woh bahut hi charitravaan aur imaandaar insaan hein aur unhe apni izzat jaan se pyari hai. Jo aadmi 40 saal tak patrakarita kar ke bhi Delhi mein kiraye ke makaan mein rehta hai, use koi charitra pramaan patra nahin chahiye. Aag bujh to sakri hai par use thanda hona manzoor nahin. Long live Joshi Ji.

  6. pushpesh sharma

    December 30, 2010 at 3:14 pm

    सुनकर दु:ख भी हुआ और खुशी भी। दु:ख उमेशजी सर आपके टोटल टीवी छोडऩे का और खुशी इसलिए कि आपने अपने व्यक्तित्व के मुताबिक स्वाभिमान को चुना। मैं आपको पिछले दस वर्षों से जानता हूं। आपकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की तो मैं आज भी मिसाल देता हूं। सच कहूं तो पत्रकारिता में आने की प्रेरणा मुझे आपसे मिली है। आज में पत्रिका समूह में वरिष्ठ उप संपादक के रूप में कार्य कर रहा हूं। सब आपका आशीर्वाद है। नया वर्ष आपके लिए नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आए। इन्हीं शुभकामनाओं के साथ, सदैव आपके साथ। आपका हितैषी…………….पुष्पेश शर्मा, राजस्थान पत्रिका, जयपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...