Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज समाज की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

आज चंडीगढ़। ट्राईसिटी में आज समाज के प्रकाशन की पहली वर्षगांठ ढोल-भांगड़े के साथ मनी। ट्राईसिटी के वितरण केंद्रों पर वितरक बंधुओं के साथ आज समाज के सहकर्मी झूमते रहे। सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर ट्राईसिटी के नम्‍बर एक समाचार पत्र की वर्षगांठ का जश्न मनाया। आज समाज कार्यालय में श्री गणपति की पूजा अर्चना के साथ ही हवन हुआ और पटाखे फोड़े गए। 20 दिसम्‍बर 2009 को चंडीगढ़ से आज समाज का प्रकाशन शुरू हुआ था।

आज चंडीगढ़। ट्राईसिटी में आज समाज के प्रकाशन की पहली वर्षगांठ ढोल-भांगड़े के साथ मनी। ट्राईसिटी के वितरण केंद्रों पर वितरक बंधुओं के साथ आज समाज के सहकर्मी झूमते रहे। सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर ट्राईसिटी के नम्‍बर एक समाचार पत्र की वर्षगांठ का जश्न मनाया। आज समाज कार्यालय में श्री गणपति की पूजा अर्चना के साथ ही हवन हुआ और पटाखे फोड़े गए। 20 दिसम्‍बर 2009 को चंडीगढ़ से आज समाज का प्रकाशन शुरू हुआ था।

प्रकाशन के 70वें दिन ही समाचार पत्र ट्राईसिटी में 72 हजार प्रतियों की बिक्री वाला समाचार पत्र बन गया था और अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर सभी प्रतिद्वंद्वी समाचार पत्रों से आगे निकलकर नम्‍बर-1 पर पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला समाचार पत्र जब अपनी पहली वर्षगांठ पर वितरण केंद्रों पर पहुंचा तो वितरक बंधुओं ने ढोल-भांगड़े के साथ उसका स्वागत किया। प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा और प्रबंधक नवीन ने अपने साथियों के साथ लड्डुओं से सभी का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर आज समाज के सेक्‍टर-7सी स्थित कार्यालय को लड़ियों और गुब्बारों से सजाया गया था। संपादकीय विभाग के लोगों के साथ सभी ने मिलकर सभी ने खुशी को सांझा किया। म्यूजिक बजते ही सभी एक साथ झूम उठे।

आज समाज के वाइस प्रेसीडेंट जीवन भारद्वाज, कार्यकारी संपादक अजय शुक्ल, महाप्रबंधक जोगिंदर सिंह, डीजीएम अरुण जौड़ा, प्रशासन विभाग के अरुण शर्मा, प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा, नवीन, प्रदीप कुमार, वर्षा शर्मा और दिनेश कुमार सहित प्रसार तथा विज्ञापन के सहकर्मियों ने मिलकर आज समाज की सफलता के लिए श्री गणपति का पूजन अर्चन किया। यहां हवन में सभी ने आहुति दी और फिर केक काटकर पटाखे फोड़े गए। इंडिया न्यूज के मुख्य संपादक एवं आज समाज के राष्ट्रीय संपादक रवीन ठुकराल का संदेश कार्यकारी संपादक अजय शुक्ल ने पढ़ा और बधाई दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Anuja

    December 22, 2010 at 3:45 pm

    Best wishess Ajay ji, aap aur aap ki team ko badhi..yaha ki safalta aapki mehnat ka fal hai..

  2. un knon

    December 22, 2010 at 4:34 pm

    bhai sahb ambala me to aisa kuch nahi hua, log to intjar karte rahe yahan adhikarion ka or kisi ne do shabad tk nahi bole, mithai to dur ki baat thi

  3. unknown

    December 23, 2010 at 8:01 am

    50 paise mein aaj samaj delhi mein bhi bikna chaiye.

  4. Kamal

    December 23, 2010 at 3:24 pm

    Good for the health of chandigarh ‘AAJ SAMAJ’

  5. Vishal

    December 23, 2010 at 3:27 pm

    Mubarak ho Ajay ji aap ki kalam ne hi Aaj samaj ko Chandigarh mai chamkaya hai, nahi to sab jagah fail raha…

  6. Madan gupta 'sapatu'

    December 23, 2010 at 3:31 pm

    अजय जी
    आप और आप की टीम ने चंडीगढ़ का मैदान मार लिया है. शुभकामनायें. आप और रवीन जी को.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...