Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

टीओआई के पूर्व पत्रकार की लाश मिली

: परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई : इलाहाबाद में टाइम्‍स ऑफ इंडिया के पूर्व पत्रकार संदीप बनर्जी की बीती रात स‍ंदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनकी मोटरसाइकिल एक पुलिया से टकरा गई थी, लेकिन उनके शरीर पर कहीं किसी चोट का निशान नहीं था. परिजन तथा उनके जानने वालों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि हत्‍या बताया है. खबर दिए जाने तक उनके शव का पोस्‍टमार्टम चल रहा था.

: परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई : इलाहाबाद में टाइम्‍स ऑफ इंडिया के पूर्व पत्रकार संदीप बनर्जी की बीती रात स‍ंदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनकी मोटरसाइकिल एक पुलिया से टकरा गई थी, लेकिन उनके शरीर पर कहीं किसी चोट का निशान नहीं था. परिजन तथा उनके जानने वालों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि हत्‍या बताया है. खबर दिए जाने तक उनके शव का पोस्‍टमार्टम चल रहा था.

जानकारी के अनुसार 41 वर्षीय संदीप बनर्जी दो वर्ष पूर्व टाइम्‍स ऑफ इंडिया से जुड़े हुए थे. बाद उन्‍होंने पत्रकारिता छोड़कर ठेकेदारी शुरू कर दी. पिछले दो साल से वो कई विभागों की ठेकेदारी कर रहे थे. बीती रात वो कहीं से अपने इलाहाबाद के ममफोर्डगंज स्थित अपने घर आ रहे थे. इसी बीच शिवकुटी थाना क्षेत्र के पास स्थित करजन पुलिया पर पहुंचे थे कि वो दुर्घटनाग्रस्‍त हो गए. उनकी मोटरसाइकिल पुलिया से टकरा गई.

रात को उस रास्‍ते से आने वाले कुछ लोगों ने जब संदीप को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटना स्‍थल पर जब तक पुलिस पहुंचती संदीप की मौत हो चुकी थी. मोटरसाइकिल के टकराने के सबूत तो थे, लेकिन संदीप के शरीर पर कहीं भी गंभीर चोट के निशान नहीं थे. परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी सड़क हादसे में मौत नहीं हुई है. उनकी हत्‍या की गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pranjali

    December 23, 2010 at 8:18 am

    bahut dukhad kabar hai. bhagvan unki atma ko shanti de itne ache insaan ke sath aisa nai hona chaiye tha. vo bahut yogya patrakar the haan ye zarur hai ki vo patrakarita ki politics nai kar paye bhagvan is kathin samay me unke parivaar ko sambal de

  2. khurram nizami

    December 23, 2010 at 5:46 pm

    Behad afsos hua sunkar kee sandeep ab is duniya mein nahi rahe. khabar padhte hee mujhe unke saath bitaye hue pal yaad aa gaye. Bhagvan unki atma ko shanti de.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...