Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टीओआई, लखनऊ के दो वरिष्ठ पत्रकार छंटनी के शिकार!

खबर है कि टाइम्स आफ इंडिया, लखनऊ के दो पत्रकार मंदी के नाम पर छंटनी की भेंट चढ़ चुके हैं। ये दोनों पत्रकार वरिष्ठ हैं और लखनऊ में कई अखबारों में काम कर चुके हैं। टीओआई, लखनऊ में ये इसके ब्यूरो में कार्यरत थे। बताया जाता है कि इन दोनों के जाने से इनकी कमी महसूस की जाने लगी है क्योंकि ब्यूरो में अब नाम मात्र के ही लोग बचे हैं और इन पर वर्क लोड काफी बढ़ गया है। ज्ञात हो कि टाइम्स ग्रुप में पांच फीसदी स्टाफ हटाकर आर्थिक मंदी का मुकाबला किया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि टीओआई में पांच फीसदी स्टाफ की छंटनी का मतलब होता है लगभग 400 लोगों की विदाई। बताया जाता है कि टाइम्स ग्रुप में नौ हजार के लगभग मीडियाकर्मी काम करते हैं। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि इस संख्या में वो लोग शामिल नहीं हैं जिन्हें टीओआई ट्रायल पर रखता है।

ट्रायल पर रखे जाने वालों की संख्या भी अच्छी-खासी है। पहले झटके में इन ट्रायल वालों को ही बाहर किया गया। इन सभी को अगर जोड़ लें तो छंटनी के शिकार मीडियाकर्मियों की संख्या हजार से उपर पहुंच जाती है। टाइम्स ग्रुप में सिर्फ प्रिंट मीडिया की बात करें तो यहां लगभग एक हजार पत्रकार कार्यरत हैं। सूत्रों के मुताबिक इसमें से 45-50 लोगों की विदाई होने की खबर है। इंडिया टाइम्स में  900 एवं टाइम्स बिजनेस सोल्यूशन लिमिटेड (टीबीसीएल)  में 1000 का स्टाफ है। इन दोनों जगहों से भी अच्छी-खासी छंटनी होने की सूचना है लेकिन आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...