Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ओपी श्रीवास्‍तव ने किया आलमी सहारा का उद्घाटन

सहारा न्यूज़ नेटवर्क की एक ख़ास पेशकश उर्दू ‘आलमी सहारा’ का सोमवार को नई दिल्ली के एक होटल में लांच किया गया. चैनल का उद्घाटन सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता माननीय ओपी श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा किया गया. इस मौके पर सहारा इंडिया परिवार के अभिभावक एवं प्रबंध कार्यकर्ता महोदय माननीय सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा द्वारा दिया गया संदेश भी ‘समय’ चैनल पर दिखाया गया.

सहारा न्यूज़ नेटवर्क की एक ख़ास पेशकश उर्दू ‘आलमी सहारा’ का सोमवार को नई दिल्ली के एक होटल में लांच किया गया. चैनल का उद्घाटन सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता माननीय ओपी श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा किया गया. इस मौके पर सहारा इंडिया परिवार के अभिभावक एवं प्रबंध कार्यकर्ता महोदय माननीय सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा द्वारा दिया गया संदेश भी ‘समय’ चैनल पर दिखाया गया.

अपने संदेश में माननीय सहाराश्री ने कहा, ”सम्मानित दोस्तों सहारा न्यूज नेटवर्क देश के पत्रकारिता जगत में आला स्थान रखता है. जब भी निर्भीक, बौद्धिक और परिपक्व पत्रकारिता की बात आती है तो सहारा न्यूज नेटवर्क नित्य नए कीर्तिमान स्थापित करने के अनवरत प्रयत्न में इसका विश्वास, सम्मान और बढ़ जाता है. 24 घंटे का उर्दू चैनल ‘आलमी सहारा’ की शुरुआत होते ही हमने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है. आलमी सहारा उभरते नवीन भारत के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत में नयी सुबह की तरह है. सहारा इंडिया ने देश के उर्दू भाषी लोगों की भावना और सम्मान को अपने प्रिंट मीडिया में सर्वोत्कृष्ट प्रकाशन रोज़नामा राष्ट्रीय सहारा, आलमी सहारा और वज़्में सहारा के माध्यम से सार्वजनिक कार्य किया है और आलमी सहारा के न्यूज़ चैनल की प्रेरणा हमें इसी से मिली है.

हमारा यह नया चैनल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्थापित न्यूज नेटवर्क के अनुभवों का भरपूर लाभ उठाएगा और ‘समय’ राष्ट्रीय और इसके क्षेत्रीय चैनल एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड तथा मुंबई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्थापित हुए चैनलों ने अपना स्थान पहले ही बना रखा है. सहारा न्यूज नेटवर्क के 50 ब्यूरो, देश-विदेश में फैले हजार संवाददाता और 1600 वीसेट आलमी सहारा को भरपूर ऊर्जा देंगे. उर्दू भाषी जनसंख्या हमारे देश का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

भारतीय ईमानदारी और स्वछन्दता के गूढ़ सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए आलमी सहारा इस विरादरी को शक्तिशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और साथ ही आलमी सहारा उर्दू भाषी लोगों में नई करवट लेते दर्शकों और अभिलाषकों को आक्रामकता और समृद्धता के साथ दिखाएगा. 54 देशों में पदचिन्हों के साथ आलमी सहारा सही मायने में अंतर्राष्ट्रीय होगा. अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को लांघता हमारा यह नया चैनल दुनिया में पथप्रदर्शक शामिल होगा. इसके लिए मैं अपार हर्ष के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार में इस नये सितारे के जन्म का स्वागत करता हूं. आइये आलमी सहारा न्यूज चैनल का उत्साह बढ़ायें और आशीर्वाद दें. ताकि नया मुकाम हासिल कर सकें”.

आलमी सहारा

उद्घाटन के मौके पर सहारा इंडिया परिवार की ओर से माननीय ओ. पी. श्रीवास्तव, सहारा इंडिया मीडिया के एडिटर एवं न्यूज डायरेक्टर श्री उपेंद्र रॉय, शायर मुनव्वर राणा साहब, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी लुई खुर्शीद, कांग्रेस सांसद जगदंबिका पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री जतिन प्रसाद, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला एवं अन्य वरिष्ठगणों के अलावा मीडियाकर्मी, इनके अलावा शहर के बहुत सारे गणमान्य लोग भी लांच के महत्वपर्ण लम्हों के अवसर पर मौजूद थे. साभार : समय लाइव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rakesh

    December 28, 2010 at 9:10 am

    dunaia ke media jagat me yah chainel meel ka pathar sabit hoga eske lea sri upendra ji badhai ke patra hai

  2. anupama

    December 28, 2010 at 11:57 am

    SAHARA KUCH BHI KARE PAR USKA MAHATVA KUCH BHI NAHI

  3. shobhit

    December 28, 2010 at 3:22 pm

    ye channel aziz burney ka brain child hai. Upendra rai ne is idea ka kidmnap kia hai… unke bootey ki baat nahi thi ye sab sochna..
    Aziz Burney aaj kehtey honge
    Jab Pada Waqt Gulistaan Pe To Khoon Humne Dia
    Ab Bahaar Aayi Hai To Kehtey Hain Tera Kaam Nahi
    Shobhit

  4. gajju

    December 29, 2010 at 9:48 am

    BHAI SAHAB CHAPLUSI KARNE KI BHI HAD HOTI HAI…..UPENDRA ROY KI CHATUGIRI KARKE PROMOTION,INCREAMENT TO MIL JAAYENGAA…LEKIN PATRAKARITAA MAR JAAYENGI.UPENDRAJI NE SAHARA ME KUCH KHAS NAHI KIYA…TRP ME NAHI VO AAGE GAYA NAA HI AISAA KUCH PLANNING KIYA JIS SE TRP AAGE BADHE..BAS EK KAAM KIYA UNKE DHUR VIRODHI KO THIKAANE LAGAA DIYAAA..

  5. anu

    December 31, 2010 at 3:57 am

    No doubt he (Mr.Upendra Rai) has done a great job, I wish him all the best for his bright future…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...