बहुत कम समय में सीएनईबी ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है. सीएनईबी ने समाज और सरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार फोकस किया है और मुद्दों पर आधारित बहस को आगे बढ़ाया है. नए साल में सीएनईबी एक नए कलेवर में सामने आ रहा है. पहली जनवरी से चैनल बदले हुए लुक में नजर आयेगा.
इसके अलावा चैनल पर कई नए कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. बेहतर तरीके से खबर दिखाने के लिए न्यूज बुलेटिन को अलग अंदाज दिया जायेगा. राज्यों की खबर के लिए ‘स्टेट न्यूज’ और मेट्रो की खबरों के लिए ‘राजधानी एक्सप्रेस’ जैसे न्यूज प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं. इसके अलावा चैनल का आकर्षण होगा रात 8 बजे का ‘सीएनईबी प्राइम’ और रात 9 बजे का- ‘न्यूज रुम एट नाइन’. दिन भर की खास खबरों को समेट कर रात 11 बजे दिखाया जायेगा- ‘कंप्लीट न्यूज’. तेज रफ्तार खबरें शाम साढ़े छह बजे दिखाई जाएंगी. न्यूज बुलेटिन के अलावा कुछ विशेष कार्यक्रम भी नए साल में प्रसारित किए जाएंगे. जानी मानी हस्तियों के साथ बातचीत होगी, कार्यक्रम ‘क्लोज एनकाउंटर’ में. रविवार को दिखाये जाने वाला प्रोग्राम ‘यंग टॉक’, उभरती हुई प्रतिभाओं पर आधारित है. नए साल पर नए कलेवर के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए सीएनईबी टीम पूरी तरह तैयार है. प्रेस विज्ञप्ति

















arvind kumar katiyar
January 14, 2011 at 1:49 pm
media jagat ki nai suruat ko naye varsh ka salam
sachchai samne hakikat hai ki bahut km samay lga hai naam kamane me
jyoti kumari
January 7, 2011 at 2:39 pm
Kya CNEB news chhanel ka display change kar dene pure bihar me karya kar rahe stringero ka kuch bhala hoga.kuch stringero pe bhi kayakalp kijiye.
jyoti kumari
January 6, 2011 at 11:36 am
Sirf chhanel ke kalver change hone se kya kaam kar rahe stringero ka bhi kuch honi ki sambhabnaye hai.jara stringer ke payment ka bhi kuch khyal kijiye jo kai dino se jo itihas cneb news chhnel banne me lagi hai.[b][/b]
kayam raza
January 3, 2011 at 11:01 am
CNEB STAF ko mere taraf se very very happy new year 2011
Mukesh Kumar Jha
January 3, 2011 at 6:20 am
सीएनबी का नये साल में नए तेवर की रफ़्तार का स्वागत है ..जय हिंद
kumar Arun
January 2, 2011 at 3:52 pm
सी एन बी चैनल कि हालत वैसी ही मालूम पड़ती है जैसे गर्भवती माँ का मुह चिकना पेट खाली, चैनल कि कायाकल्प कर चमकाने कि बात तो ठीक है लेकिन फिल्ड मे काम करने वाले स्ट्रिंगरों कि काया कल्प करने वाला आज तक कोई अधिकारी या कर्मचारी क्यों नहीं आया, कई कई महीनों मे चेक मिलता है वो भी किस्मत ठीक रही तो मिल जाता है कट पिट के, मुझे समज नहीं आता ये पोलिसी बनाने वाले लोग कोन है 500 रुपए पर स्टोरी का दाम रखा है क्या कोई ईमानदारी से काम करने वाला अपने खर्चे भी पुरे कर पाएगा इतने मे , और वो भी टाइम से नहीं, कहते है मीडिया रास्ता दिखाता है लोगो को लेकिन यहाँ तो ईमानदारी से काम करने वाले लोग भटक रहे है, जागो कुछ करो वरना देर हो जाएगी , अपने ground पर काम करने वाले लोगो कि सुध लो खबरों से चैनल कि पहचान होती है ना कि स्टूडियो चमकाने से| चैनल कि चमक स्टूडियो से जायदा field मे दिखनी चाहिए , स्ट्रिंगरों का सिस्टम चलाना बस कि बात नहीं है तो सब को हटा दो या फिर उन से तरीके से काम करवा कर तरीके से पेमेंट करवाओं | अभी के हालात field मे ये है कि चैनल का सिस्टम पूरी तरह से विफल है, खुद भी जवाबदेह बनो साथ ही अपने स्ट्रिंगरों को भी जवाबदेह बनाओं | जय हिंद |
A. jha
December 31, 2010 at 1:13 pm
सीएनईबी का कायापलट तो कबका ही हो गया….अब तो अनुरंजन झा जी अपना कायापलट कर रहे हैं….जिस अंदाज़ में फोटो लगाई है उसे देखकर तो यही लग रहा है कि यशवंत जी से काफी अच्छी मित्रता है अनुरंजन जी की। जिन जिन लोगों की फोटो इनमें प्रमुखता से दिखाई जा रही है। क्या सच में वो सीएनईबी के लिए काम कर रहे हैं। ये तो बेचारे सीएनईबी में काम करने वाले ही अच्छे से जानते होंगे।यशवंत जी चाहे आप इस टिप्पणी को अपने भड़ास 4 मीडिया में जगह दें या नहीं। पर एक सच जिसको छापने से पहले आपको अपनी गुरू जी(अनुरंजन झा) से सलाह लेनी पड़ सकता है, वो ये कि सीएनईबी की टीआरपी सिर्फ पैकेजिंग बदल डालने से नहीं,बल्कि चैनल में काम करने वाले लोगों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन से आती है। अफसोस अनुरंजन जी जिन लोगों को प्रोत्साहन दे रहे हैं या फिर जिन नए लोगों को ला रहे होंगे(यकीनन लाए होंगे) वो तो सिर्फ एक्ज़ीक्यूटिव क्लास ही होगा, काम करने वाला नहीं। अब यहीं देखना है कि कब तक काम करते है अनुरंजन झा। क्योंकि गधे चाह कर भी घोड़े नहीं बन सकते जिस तरह घोड़ा को मार मार कर गधा नहीं बनाया जा सकता। क्या समझे।
raj kumar
December 31, 2010 at 12:30 pm
nice look…….kash me b is channel me hota
rajender
December 31, 2010 at 11:57 am
सीएनईबी नए साल में नए अंदाज और लुक के साथ आ रहा है, इसका स्वागत है..हमारी और से बधाई..प्रेस विज्ञप्ति में जो दावे जिस दम ख़म के साथ किये है उसमें मैनेजमेंट और संपादक मंडल का संकल्प झलकता है…चेनल को नए अंदाज और नये तेवर के साथ बेहतर तरीके से करने के लिए तो टीम तैयार है लेकिन स्ट्रिंगरों की उस टीम का क्या जो चेनल ने पूरी दिल्ली और एन.सी.आर में छोड़ राखी है..जो चेनल में खबरें भेज कर कम चेनल की आईडी दिखाकर ज्यादा कमा लेतें है…में किसी का नाम नहीं लेना चाहता लेकिन यह सब चेनल प्रबंधक भी जानते और मानतें है की उनके फिल्ड रिपोर्टरों की रेपुटेशन बाज़ार में क्या है..कसूर उन फिल्ड रिपोर्टरों का नहीं है…उनका पत्रकारिता से नाता नहीं बल्कि थोडा कैमरा चला लेतीं है और उनकी रोजी रोटी चल जाती है…अपने इलाके में वे नाम और नामा दोनों कमा लेतें है…बेहतर है, चनेले नए लुक के लिए बेहतर टीम के साथ-साथ साथ बहार की टीम भी बेहतर हो तो ज्यादा बेहतर है….
GhanshyamKrishana
December 31, 2010 at 11:44 am
Very Very congratulation for all respected staff of C.N.E.B.& Happy New Year 2011.
Regards-
Ghanshyam Krishana
(Reporter)
Dist. Auraiya(u.p.)
[email protected]
rajesh tiwari
March 25, 2011 at 9:04 am
written bay rajesh tiwari nagpur vidarbha
anuranjan ji ko badhai sir nagpur me pahle cable me channel dikhta tha magar ab nahi dikh raha hai so nagpur me bhi channel on karwaye thanks.