अमर उजाला के एमडी अतुल माहेश्वरी के निधन पर पलवल के पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट किया है। पलवल रेस्टहाउस में आयोजित शोक सभा में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत माहेश्वरी को अपनी श्रद्वांजलि अर्पित की। शोकसभा की अध्यक्षता पलवल प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता तथा संचालन एचयूजे के जिलाध्यक्ष कंवर रामबीरसिंह ने की। अमर उजाला के पत्रकार प्रकाश राठौर ने दिवंगत अतुल माहेश्वरी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
नगर परिषद पलवल के पूर्व चेयरमैन केशवदेव मुंजाल, ब्लॉक कांग्रेस देहात के अध्यक्ष देवीचरण मंगला, शहरी अध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, पार्षद रणदीप भड़ाना, पत्रकार अशोक सरदाना, पलवल पत्रकार परिषद के संरक्षक सतीश भूटानी, लवकुमार धींगड़ा, योगेश भारद्वाज, भगतसिंह डागर, विष्णु चौहान आदि ने दिवंगत को अपनी संवेदनाएं प्रकट की।











