ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान, ग्वालियर द्वारा मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक आरएमपी सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक – ”इतिहास पुरुष राजा मानसिंह तोमर” पर मीडिया विमर्श का आयोजन किया गया. इस आयोजन के मुख्य अतिथि स्पेशल अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ( sada) के चेयरमेन जयसिंह कुशवाहा थे. अध्यक्षता मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ के चेयरमेन अरुण सिंह तोमर ने की. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुस्तक के लेखक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक आरएमपी सिंह थे.
कार्यक्रम के आयोजक ग्रामीण पत्रकारिता विकास संस्थान के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली ने विमर्श के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा मानसिंह तोमर जो अभी तक संगीत सम्राट तानसेन और अपनी प्रेयसी मृगनयनी से प्रेम संबंधों के लिए ही जाने जाते थे, लेकिन आरएमपी सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक – ”इतिहास पुरुष राजा मानसिंह तोमर” ने उनके समग्र जीवन को रेखांकित किया है. पुस्तक से पता चलता है कि ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर महान पराक्रमी, जन हितैषी और संस्कृति के पोषक और लोक भावनाओं का सम्मान करने वाले व्यक्तित्व के धनी थे. मीडिया विमर्श का विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार और ग्वालियर प्रेस क्लब के सचिव राकेश अचल ने किया.
नई दुनिया के संपादक डॉ. राकेश पाठक ने कहा की राजा मानसिंह पर लिखी यह किताब एक ऐतिहासिक दस्तावेज है और पत्रकारों के लिए के सन्दर्भ ग्रन्थ साबित होगी. पुस्तक के लेखक मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक आरएमपी सिंह ने कहा कि उनकी किताब राजा मानसिंह तोमर और समकालीन इतिहास पर शोध का नया रास्ता खोलती है और उम्मीद की जाती है की आगे आने वाले लेखक इस पर और प्रकाश डालेंगे.
मीडिया विमर्श में वरिष्ट पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय (पायोनियर), वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेश सम्राट, आलोक पंड्या (ईटीवी), नासिर गोरी (आईबएन7), सुनील पाठक (सीएनएन), मध्यप्रदेश पत्रकार संघ के महासचिव राजेश शर्मा, राजेश मंगल तथा फ्री प्रेस के सत्यप्रकाश ने अपने विचार व्यक्त किये.












Dandwate
January 7, 2011 at 7:18 am
Dear Devshrimali ,
One more feather in your crown ….. Congrates
Devang
January 7, 2011 at 6:00 am
Bahut achhe sahab:)hamari photo nahi aai>:(
deepak
January 6, 2011 at 1:45 pm
dev ji,
badhai ho. aap gwalior me lagatar rachnatmak karyakram kara rahe hai. ye ek achchhi pahal hai.
deepak shrma , jabalpur
vinod tiwari
January 6, 2011 at 1:51 pm
[b[b]]Dev Bhaisahab gwalior mein aapke aayojan hamesha sabhi ke liye khaskar journalist ke liye kafi upyogi hote hain….ummed hai ki bhavishya mein aap gwalior se bahar bhi pradesh mein aise rachnatmak ayojan karte rahenge….ek baar punaah badhaiiii..[/b]
Vinod Tiwari
Bhopal
vivek awasthi
January 6, 2011 at 1:53 pm
apne dukandar patrakaro ke muh band kar diye…badhaiiiii apko
vivek awasthi
Bhind(mp)
rajesh tomar
January 6, 2011 at 1:55 pm
dev srimali ji ne ek teer se do nishane sadhe hain…ek to raja man singh aur dusare rmp singh….kya baat hai……..congrats .