Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे, भोपाल के अम्बरीश की होगी छुट्टी!

खबर है कि पिछले 5 साल से इंडिया टुडे के भोपाल ब्यूरो में संवाददाता के पद पर कार्यरत अम्बरीश मिश्र पर प्रबंधन की नजर टेढ़ी हो गई है. अंबरीश की नौकरी खतरे में बताई जाती है. सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अंबरीश को इस्तीफा देने के लिए कह दिया गया है. अम्बरीश मिश्र को हटाये जाने के कयास काफी दिनों से लगाये जा रहे थे. बताया जाता है कि इंडिया टुडे प्रबंधन उनके परफार्मेंस से खुश नहीं है.

खबर है कि पिछले 5 साल से इंडिया टुडे के भोपाल ब्यूरो में संवाददाता के पद पर कार्यरत अम्बरीश मिश्र पर प्रबंधन की नजर टेढ़ी हो गई है. अंबरीश की नौकरी खतरे में बताई जाती है. सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अंबरीश को इस्तीफा देने के लिए कह दिया गया है. अम्बरीश मिश्र को हटाये जाने के कयास काफी दिनों से लगाये जा रहे थे. बताया जाता है कि इंडिया टुडे प्रबंधन उनके परफार्मेंस से खुश नहीं है.

मध्य प्रदेश सरकार में अच्छे रिश्ते रखने वाले अंबरीश के लिए कोई बड़ी स्टोरी न कर पाना खतरनाक साबित हुआ है. साप्ताहिक होते हुए भी इंडिया टुडे में माह में कोई एकाध समाचार ही उनका दिखाई देता था. इसलिए जब आकलन किया गया तो प्रबंधन ने उन्हें अनुपयोगी पाया और बाहर का रास्ता दिखा दिया. अम्बरीश को नीरज मिश्र की जगह लाया गया था. नीरज मिश्र इंडिया टुडे के मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ संस्करण की शुरुआत के बाद कुछ दिन ही भोपाल रह सके थे क्योंकि उन पर कुछ आरोप लगे थे. लेकिन उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए इंडिया टुडे प्रबंधन ने उन्हें बाहर करने की जगह दिल्ली बुला लिया था जहां से उन्होंने कुछ दिन बाद ही इस्तीफ़ा देकर हिंदुस्तान टाइम्स की राह पकड़ी थी.

सूत्रों के मुताबिक अम्बरीश मिश्र ने दूसरी नौकरी खोजने के लिए कुछ समय मांगा है और छुट्टी पर चले गए हैं. इस पूरे प्रकरण पर अंबरीश का मोबाइल नंबर न होने से उनकी बात न हो सकी. अगर अंबरीश अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो स्वागत है. वे अपनी बात नीचे दिए गए कमेंट बाक्स में लिखकर या [email protected] पर मेल करके कह सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. raja

    January 11, 2011 at 3:36 am

    source–shaym ke lal hain

  2. ravindra jain

    January 10, 2011 at 2:14 pm

    amrish ji ka hataya jana dukhad hai. editor badalne se reporter nahi badalna chahiye. ravindra jain

  3. Mukesh

    January 9, 2011 at 4:29 pm

    Ye to bahut bura huaa bhayee.

  4. shakeel

    February 1, 2011 at 5:00 pm

    भोपाल में रहकर अंबरीश भी दलाल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...