
दीपक राय
वर्ष 2000-2001 में जब यहां जागरण का मोडेम आफिस खुला तभी से वे काम कर रहे थे. किसी कारणवश वे करीब 2004 में दैनिक प्रभात खबर में आ गये. प्रभात खबर में करीब पांच साल से अधिक समय तक काम करने के बाद स्वास्थ्य कारणों से 2009 में उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी, तब से लगातार उनका इलाज चल रहा है. दिल्ली-चंडीगढ़ सहित कई बड़े शहरों में इलाज करा चुके हैं. आज उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है, डायलिसिस पर चल रहे हैं.
चंडीगढ़ में डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है, जिसमें लाखों रुपये लगेंगे. दीपक अपने परिवार में सबसे बड़े हैं. और कमानेवाले भी वे अकेले ही थे. पिछले एक साल से वे बीमार हैं. नौकरी नहीं होने के कारण आय भी बंद है. बीमारी में सारी रखी पूंजी खत्म हो चुकी है. इसलिए, दोस्तों अब दीपक को हमारी मदद की दरकार है. अगर, समय रहते हम आगे नहीं आयें तो दीपक बुझ सकता है, उनके बेटे अनाथ हो सकते हैं. फिर हमारे पास अफसोस जताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा.
इसलिए, आपसे मेरी अपील है कि दीपक राय के अकाउंट नंबर-10330171067 (भारतीय स्टेट बैंक, कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया, रांची) में सहयोग राशि जमा करा कर उन्हें बचा लें. अधिक जानकारी के लिए दीपक राय के मोबाइल 08873186959 पर संपर्क कर सकते हैं.
आपका दोस्त
रवि सिन्हा












मदन कुमार तिवारी
January 12, 2011 at 4:00 am
कीड्नी के ट्रांसप्लांट के लिये लाखो रुपये चाहिये , उसके बाद एक डोनर भी जिसका ब्लड ग्रुप मैच करता हो। ५००-१००० रुपये कर के आप कितना इकठ्ठा कर पायेंगे। सरकारी स्तर पर मदद की व्यवस्था है और अच्छी व्यवस्था है। आप राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के पास आवेदन सहित जायें। हालांकि उसके बाद भी १-२ लाख रुपया अपने पास होना चाहिये । लेकिन पहले आप सरकार के मंत्री से संपर्क करें , वहां से मदद मिलेगी आप विश्वास करें। केन्द्र के मंत्री या सांसद भी मदद कर सकते हैं , और करते भी हैं । पैसा सीधे आपके हाथ में नही मिलता बल्कि अस्पताल के द्ाा दिये गये खर्च के स्टीमेट के आधार पर अस्पताल के नाम पर चेक मिलता है । पहले यह काम तत्काल कर लें उसके बाद अन्य से यानी भडास के माध्यम से खुदरा मदद मांगे। अभी तत्क्षण एक मोटी रकम की जरुरत है , वह सरकार द्ाा हीं हासिल हो सकती है। ५००-१००० रु० तक की मदद वालों की सुची में मेरा नाम भी रख सकते हैं।