Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

फुल टेंशन दे गए विवेक शौक

चंडीगढ़ के टीवी, थियेटर और फिल्मी आर्टिस्ट विवेक शौक (47) का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पिछले सप्ताह उनका छोटा सा आपरेशन हुआ था उसके बाद वे ठीक महसूस कर रहे थे लेकिन फिर उन्हें छोटी सी तकलीफ हुई, चेकअप के बाद उन्हें हार्ट अटैक हुआ और उनकी मौत हो गई।

चंडीगढ़ के टीवी, थियेटर और फिल्मी आर्टिस्ट विवेक शौक (47) का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। पिछले सप्ताह उनका छोटा सा आपरेशन हुआ था उसके बाद वे ठीक महसूस कर रहे थे लेकिन फिर उन्हें छोटी सी तकलीफ हुई, चेकअप के बाद उन्हें हार्ट अटैक हुआ और उनकी मौत हो गई।

उन्होंने अपना करियर थियेटर से शुरू किया। पहली बार जसपाल भट्टी के साथ जुड़े। उलटा-पुलटा, फ्लाप शो और फुल टेंशन में पूरी तरह से जसपाल और सविता भट्टी से जुड़ गए। वे भट्टी के नानसेंस क्लब के संस्थापक सदस्यों में थे। जो लोग उन्हें पर्दे पर देख चुके हैं वे जानते ही हैं कि वे कितनी हाजिर जवाब थे। वे एक्टर के साथ लेखक भी थे। टीवी पर उन्होंने एचसीएल, वासमोल, नोकिया और सीडी प्लाईवुड के विज्ञापन भी किए हैं।

उन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब काम किया है। वे काफी समय से मुंबई में ही थे। उन्होंने दिल्ली हाइट्स, एतराज, ३६ चाइना टाउन, हमको दीवाना कर गए, असां नू मान वतना दा, दिल है तुम्हारा, मिनी पंजाब, नालायक, दिल दीवाना, बर्दाश्त, गदर : एक प्रेम कथा, शाबास यू केन इट, वादा रहा, अपनी बोली अपना देश, लाइफ पार्टनर, लगदा इश्क हो गया, वतना दो दूर, चक ते फट्टे, सतश्री अकाल, हाले दिनल, नन्हे जेसलमेर, स्वामी, रकीब, जिंदादिली, यारां नाल बहारां, कुछ तो गड़बड़ी, खेल, हवस, कोई मिला, जुर्म और शीशा प्रमुख हैं। उनकी मौत के खबर से चंडीगढ़ के कलाकारों को सदमा सा लगा है। उनके मुताबिक विवेक कलाकार से ज्यादा खुशमिजाज इंसान थे, अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट ही रखते थे। ऐसे शख्स का इस तरह जाना एक सदमे से कम कम नहीं है।

उनकी आने वाली फिल्मों में चुन्नू एंड मुन्नू, प्रेम का गेम, फ्रेंड्स फोरएवर, तुम ही तो हो, अता पता ला पता, मोनोपोली, दोस्त, दोस्ती और दोस्ताना, शट अप एंड डांस और सदियां हैं।

चंडीगढ़ से महेन्‍द्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anilkhanna

    January 13, 2011 at 8:14 am

    vivek ji ka jana puri filam industry ke leye sadma hai
    satguru parmatma unki aatma ko shanti de

    anil khanna
    JAIPUR

  2. fateh singh

    January 12, 2011 at 5:33 am

    vvivek shouq ka iss terah chale jana dukh ki baat hai. bhagwan unki attama ko shanti pardar keren.chandigarh ke sabhi artiasit unko sharandhajali perkart kerte hain.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...