Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ऐसे झुकाया नेशनल सेल्स हेड को

वाराणसी। अमर उजाला का वितरण सेंटर बुधवार को भोजूबीर में वितरकों के कड़े विरोध के चलते हमेशा के लिए बंद हो गया। वितरकों की राजनीति तोड़ने के क्रम में यह काम अमर उजाला ने किया था जो फ्लाप हो गया। इसे कचहरी, पांडेयपुर के वितरकों ने बुधवार को अपनी विजय के रुप में देखा और सुबह-सुबह तिलकुट, गुड़सेव, नमकीन के साथ गरमागरम चाय का रसास्वादन किया।

वाराणसी। अमर उजाला का वितरण सेंटर बुधवार को भोजूबीर में वितरकों के कड़े विरोध के चलते हमेशा के लिए बंद हो गया। वितरकों की राजनीति तोड़ने के क्रम में यह काम अमर उजाला ने किया था जो फ्लाप हो गया। इसे कचहरी, पांडेयपुर के वितरकों ने बुधवार को अपनी विजय के रुप में देखा और सुबह-सुबह तिलकुट, गुड़सेव, नमकीन के साथ गरमागरम चाय का रसास्वादन किया।

इसकी एक वजह यह भी रही कि उन्होंने मंगलवार को अमर उजाला के नेशनल सेल्स हेड और वाराणसी निवासी यादवेश कुमार को अपनी मांगों पर झुका दिया था। चांदपुर स्थित अमर उजाला के दफ्तर में प्रमुख वितरकों में सर्वश्री राजेंद्र पाल, महेंद्र प्रसाद, व्यास तिवारी, नरेश तिवारी, मुन्ना बिहारी, दशरथ, सतीश, तारकेश्वर दुबे, राजेश्वर दुबे, विशाल, विकास, दुर्गेश और बृजेश आदि अमर उजाला प्रबंधन के कई बार बुलावे के बाद गए थे और अमर उजाला प्रबंधन की ओर से वितरकों के साथ किए जा रहे भेदभाव पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

अब तय हो गया है कि अगले दस दिनों में वितरकों को उनकी कापियों पर हुए नुकसान की भरपाई कर दी जाएगी। कूपन के मुद्दे पर भी बात उठायी गयी और आरोप लगाया गया कि प्रति कूपन वितरकों का पांच रुपया प्रबंधन दबाए बैठा है। यह रकम कोई तीस लाख के आसपास है। इस कूपन को लेकर भी किसी दिन वितरकों का बवाल झेलना होगा, यह चेतावनी वितरकों ने लगे हाथ दे दी है। यह कूपन पीसीसी के समय वितरको को दिया गया था। ज्ञात हो कि अमर उजाला ने अखबार का दाम साढ़े तीन रुपये से घटाकर ढाई रुपया कर दिया है और वितरकों को फी कापी एक रुपये का विशुद्ध घाटा हो रहा था। इसे लेकर वे बेहद आक्रोशित थे। सूत्रों का कहना है कि अमर उजाला वाराणसी में 30 से 32 हजार के बीच बिकता है! साभार पूर्वांचलदीप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...