प्रभात खबर, रांची से एक साथ आठ लोगों ने इस्तीफा देकर वहीं पर नए लांच होने जा रहे आई-नेक्स्ट को ज्वाइन कर लिया। ये सभी प्रभात खबर, रांची में डिप्टी एडीटर रवि प्रकाश के नेतृत्व में आई-नेक्स्ट में आए। रवि प्रकाश आई-नेक्स्ट रांची के संपादकीय प्रभारी होंगे। इसी जून महीने के अंत में आई-नेक्स्ट का रांची से प्रकाशन संभावित है। रवि प्रकाश के साथ जो लोग प्रभात खबर छोड़कर आई-नेक्स्ट में आए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं…
नरेंद्र, ताज, राजेश राय, अनुप्रिया वर्मा, पिंटू दुबे, विजय पांडेय और विकास। इन सभी रवि प्रकाश के साथ ही प्रभात खबर से इस्तीफा देकर आई-नेक्स्ट ज्वाइन किया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि यह सब होना अप्रत्याशित नहीं है। प्रभात खबर से हमेशा लोग जाते रहे हैं और उनकी जगह नए लोग आकर सफलतापूर्वक काम संभालते रहे हैं। वहीं, अन्य लोगों का कहना है कि अभी कुछ लोग और प्रभात खबर से टूट सकते हैं। अब थोड़ी बात रवि प्रकाश के बारे में जो आई-नेक्स्ट, रांची के संपादकीय प्रभारी होंगे। रांची से पहले रवि देवघर में थे और यहां 2 वर्षों तक प्रभात खबर के रेजीडेंट एडीटर रहे। देवघर से पहले वे पटना में बतौर न्यूज एडीटर प्रभात खबर में कार्यरत रहे। रवि प्रकाश ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में काम किया है। वे बतौर सीनियर सब एडीटर दैनिक जागरण, बरेली और मुरादाबाद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। रवि प्रकाश ने रिपोर्टिंग के फ्रंट पर भी नाम कमाया हुआ है। नेपाल में शाही नरसंहार और सार्क सम्मेलन जैसे इवेंट्स को रवि ने काठमांडू जाकर कवर किया। इन इवेंट्स पर जो तथ्य व रिपोर्ट रवि ने प्रकाशित किए, वे काफी चर्चित हुए। B4M की तरफ से रवि प्रकाश और उनके साथियों को आई-नेक्स्ट में नई पारी शुरू करने के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
(इस रिपोर्ट के बारे में अगर आपको कुछ कहना है तो आप अपनी बात [email protected] और [email protected] पर मेल कर सकते हैं )