जितेंद्र राज ने चैनल वन से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी साधना न्यूज के साथ शुरू की है. उन्होंने वरिष्ठ पोस्ट पर ज्वाइन किया है. उनकी साधना के साथ यह दूसरी पारी है. जितेंद्र को रेवेन्यू कम न्यूज मेकर कहा जाता है. साधना प्रबंधन जब शशिरंजन के नेतृत्व में बिहार-झारखंड चैलन लांच कर रहा था तो सहारा से जितेंद्र को एसाइनमेंट हेड बनाकर लाया गया था. बीच में वे साधना से इस्तीफा देने के बाद चैनल वन चले गए थे. जितेंद्र की रेवेन्यू जेनरेट करने की कैपिबिलिटी को देखते हुए ही उन्हें प्रबंधन ने दुबारा उन्हें अपने साथ जोड़ा है. उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
आशा मिश्रा ने चैनल वन से इस्तीफा दे दिया है. वे वहां पर एंकर कम एसोसिएट प्रोड्यूसर के पोस्ट पर थीं. उन्होंने अपनी नई पारी साधना के साथ शुरू की है. उन्हें एंकर कम प्रोड्यूसर बनाया गया है. उन्हें प्रोग्रामिंग की जिम्मेदारी दी गई है. आशा ने अपने करियर की शुरुआत सिलीगुड़ी में एक लोकल न्यूज चैनल के साथ की थी. इसके बाद वे हमार टीवी से जुड़ीं. यहां वे एंकरिंग के साथ कई प्रोग्राम भी प्रोड्यूस करती थीं. हमार टीवी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने चैनल वन ज्वाइन कर लिया था.
श्वेता झा ने भी साधना के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें असिस्टेंट प्रोडयूसर कम एंकर बनाया गया है. उन्हें उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड चैनल में जिम्मेदारी दी गई है. श्वेता यूएनआई से इस्तीफा देकर आई हैं. वहां वे असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थीं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हमार टीवी, पटना से की थी. इसके बाद उन्हें नोएडा बुला लिया गया था. हमार से इस्तीफा देने के बाद वे यूएनआई चली गई थीं.












manoj
January 21, 2011 at 4:53 am
Best of luck
amitabh
January 18, 2011 at 12:24 pm
badhai ho sweta..keep it up….
shalini singh
January 18, 2011 at 10:02 am
मेरी ओर से आशा और श्वेता को साधना में नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं…
Jitendra Kumar Singh
January 17, 2011 at 6:41 am
बधाई हो सर जी, उम्मीद करता हू की आप इस नई जिम्मेदारी को बखूबी निभायेगे और साधना को फिर से बिहार झारखण्ड का नंबर वन चैनल बनायेंगे. :):)