Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मौर्य टीवी ने दो एंकरों को बाहर का रास्‍ता दिखलाया

मौर्य टीवी प्रबंधन ने अपने दो एंकरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये दोनों एंकर (नाम देना उन एंकर्स के हित में नहीं होगा) कुछ दिनों से निलम्बन झेल रहे थे। इन पर आरोप था कि इन्होंने चैनल से बाहर जो व्यवहार दिखलाया, वो न तो इनके पद के अनुरूप था…और न ही चैनल की मर्यादा के लिए शोभनीय।

मौर्य टीवी प्रबंधन ने अपने दो एंकरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ये दोनों एंकर (नाम देना उन एंकर्स के हित में नहीं होगा) कुछ दिनों से निलम्बन झेल रहे थे। इन पर आरोप था कि इन्होंने चैनल से बाहर जो व्यवहार दिखलाया, वो न तो इनके पद के अनुरूप था…और न ही चैनल की मर्यादा के लिए शोभनीय।

दोनों ही एंकरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जो जवाब आया, उससे प्रबंधन संतुष्ट नहीं हो सका। कहा ये जा रहा है कि इनमें से एक एंकर तो काफी प्रतिभाशाली है। मौर्य टीवी के क्राइम पर आधारित लॉ एंड ऑर्डर में वह एंकरिंग किया करता था…और इसकी टीआरपी भी लगातार बढ़ रही थी। हालांकि इस क्षमतावान एंकर को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला खुद प्रबंधन के लिए अप्रिय था…लेकिन मौर्य टीवी अपनी छवि को लेकर हमेशा ही संवेदनशील रहा है। मीडियाजगत में मौर्य टीवी की कार्यसंस्कृति बेहतरीन उदाहरण के रूप में पेश की जाती रही है, जहां शराब पीने या गालीगलौच जैसा उदाहरण देखने को नहीं मिलता।

मौर्य टीवी प्रबंधन अपनी इस नीति पर कायम है कि अनुशासन के मामले में कोई भी समझौता नहीं हो सकता, भले ही इसकी कोई भी क़ीमत क्यों न चुकानी पड़े। बिहार-झारखण्ड में ख़ास पहचान बना चुका मौर्य टीवी की लोकप्रियता का ग्राफ भी लगातार चढ़ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से इसकी टीआरपी का ग्राफ भी चढ़ता जा रहा है…पिछले पांच हफ्तों के आंकड़े ये बता रहे हैं कि मौर्य टीवी इकलौता चैनल है, जिसकी टीआरपी का ग्राफ इस दौरान सिर्फ और सिर्फ चढ़ा है. इसकी एक वजह तो ये है कि इसने न सिर्फ कन्टेन्ट के लेबल पर सुधार किया है बल्कि कई नये प्रोग्राम भी शुरू किए हैं, जो दर्शकों को भा रहे हैं।

मौर्य टीवी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कुमार राजेश की ख़ास मुलाक़ात तो लोकप्रिय हुआ ही है…फ़िल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा का ‘टॉक शो दिल की बात प्रकाश के साथ’ तो इतना लोकप्रिय हुआ है कि ईटीवी ने इसी टाइम बैंड पर इसी दिन इसी टॉक शो की तर्ज पर ‘सच्ची बात प्रभु के साथ’ शुरू किया है..ताकि टीआरपी की रेस में मौर्य टीवी से लोहा लिया जा सके। मौर्य टीवी पर ज्योतिष लाइव, हैलो डॉक्टर, करियर लाइव जैसे नये प्रोग्राम भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लॉ एंड ऑर्डर और बाहुबली शानदार प्रदर्शन कर रहा है। बिहार रिपोर्टर और झारखण्ड रिपोर्टर ने तो टीवीआर के मामले में ज़बरदस्त छलांग लगायी है।

मौर्य का मनोरंजन से जुड़ा ‘ये है मस्ती मेरी जान’ और खेल से जुड़े कार्यक्रम रन भूमि और मौर्य स्पोर्ट्स भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ये सारी बातें सम्मिलित रूप से मौर्य टीवी की टीआरपी का ग्राफ ऊंचा करने में योगदान करती दिख रही हैं। ऐसे में अनुशासन के मामले में भी छड़ी दिखाकर मौर्य टीवी ने अपने कर्त्तव्ययोगियों को ये संदेश दे दिया है कि छवि के मामले में चैनल कोई भी लापरवाही बर्दाश्त करना वाला नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ajay mishra

    January 21, 2011 at 4:19 pm

    yashwant ji agar aap naam nahi likhenge to kya hume pata nahi chalega ki kise nikala gaya………dekhar pata chal jata hai……khair 1 anchor to wakai achhi anchoring karta tha jise nikala gaya………..waise maurya mein achhe anchors ki kami hai…jha ji kisi kisi anchors ko itne paise dete hai ki wo had se jyada moti ho rahi hai, naam batane ki main zaroorat nahi samajhta…………3-4 dehati hi aesa bolte hai…………2-3 achhe hai jisme wesal, ankita or shilpa hai……….or to sab, don’t have anchor look…………..

  2. अंकित माथुर

    January 20, 2011 at 5:35 am

    स्टिंगर्स को मिलता ही क्या है? बिल पास नही होते, स्टोरी पर मेहनत करने के बाद भी स्टोरी आन एयर नही आती, बिलों में संशोधन करके कम पैसे दिए जाते हैं। इतने शोषण को झेलने के बाद यदि शोषित शोषण की ओर अग्रसर नही होगा तो फ़िर करेगा क्या? इन्ही कारणों से पत्रकारिता का स्तर गिर रहा है, स्टिंगरों के उस्ताद उनसे मन मुताबिक फ़रमाईशें करते रहते हैं। अब वो बेचारा ब्लैकमेलिंग ना करे तो क्या करे?
    है कोई उपाय?

  3. Raj

    January 19, 2011 at 6:49 pm

    ;D यशवंत भाई क्या आपका कोई बिशेष लगाव है उन दोनों एंकरों से, या उनका प्रकाश झा साहब से,आप कभी कभी तो बड़ा मनमोहक बड़ा ही निष्पक्ष निस्वार्थ बाते लिखते है, पर पता नहीं कभी कभी आपको क्या हो जाता है, समझ नहीं आता अप ही लिख रहे या कोई स्वार्थी रिपोर्टर लिख रहा है, क्या जानते है आप मौर्य टी वी के स्ट्रिंगरो को, बोकारो के स्ट्रिंगर अक्सर नया मोड़ बस स्टेंड में शाम शराब पिता मिल जायेगा, मै भी पिता हु ,पिने में कोई बुराई नहीं है, पर एक पत्रकार का कोई मर्यादा होता है , कही भी सडक के किनारे पब्लिक में , और आप लिखते है मौर्या टीवी में अनुसाशन है, मौर्या के रिपोर्टर को देखना है तो बस स्टैंड में आ जाइये अनुसाशन का धजिया उड़ता नजर आ जायेगा,

  4. madan kumar tiwary

    January 18, 2011 at 4:33 pm

    हां मैं आजाद से सहमत हूं। मौर्या अब चटुकारिता कर रहा है । बिहार विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायन चौधरी की नक्स्लियों से रिस्ते सब जानते हैं । मैने लिखा भी है । नीतीश के बोधगया प्रवास २०१० में उदय नारायन चौधरी एक नक्स्ली मुरारी यादव के साथ बीयर की चुस्कि लेते हुये रात में एक सरकारी रेंस्तरा के बार में नजर आये थें । साथ में विधान पार्षद अनुज सिंह जदयू भी थे । जिसको आप्पति है मुझसे बात करे । सबुत दुंगा । उसी उदय नारायण चौधरी से कल मौर्या का एक रिपोर्टर बडे प्रेम से महिमा मंडित करने वाली वार्ता , चौधरी के आवास पर कर रहा था । प्रकाश झा मुखौटा उतारो .

  5. Raja

    January 18, 2011 at 2:44 pm

    वाह यशवंत भाई इसको कहते है दोहरा मापदंड!! इन ऐंकरो का नाम लेना उचित नहीं है लेकिन इंडिया टुडे के अम्बरीश का नाम लेना उचित था ..है न ? इन ऐंकरो जिन्होंने शराब के नशे में उत्पात मचाया उनका नाम आपने छुपा लिया जबकि अम्बरीश भाई का नाम लिख दिया क्या उनको नयी नौकरी खोजने में आपके likhane ke कारण दिक्कत नहीं आएगी? ..जरा सोचिये यशवंत भाई ..आप तो ऐसे थिंकर हैं जिनके पास दिल भी है जो सच और ईमानदारी की बात कहते और करते है . आपने ये दोहरा मापदंड क्यों अपनाया है?

  6. kundan

    January 18, 2011 at 11:49 am

    ये क़दम काफ़ी साहसीक और सराहनिय है इससे दूसरे चैनल वालों को और बाकी सभी कर्मचारियों को भी सबक लेनी चाहिए ताक़ि मीडियाकर्मियों की साख़ बची रहे

  7. kundan

    January 18, 2011 at 11:47 am

    बहुत ही अच्छी बात है इससे बाकी सभी कर्मचारी को भी सबक लेनी चाहिए

  8. madan kumar tiwary

    January 18, 2011 at 9:14 am

    इसी तरह स्टिंगरों को रास्ता दिखाने की जरुरत है । ब्लैकमेलिंग का धंधा कर रहे हैं सब । एक ईमानदार ढुढना मु्श्किल हो गया है ।

  9. azad

    January 18, 2011 at 8:12 am

    मौर्य टीवी ने बड़ा ही साहसिक कदम उठालया है…. लेकिन उसका ये कदम सिर्फ अपनी साख बचाने की नूरा कुश्ती भर है… सच तो ये है कि मुकेश कुमार के इस्तीफे के बाद से ही ये चैनल लगातार गर्त में जा रहा है…. इन एंकरों को इसीलिए हटाया गया है क्योंकि इनकी हरकत से जुड़ी खबर भड़ास पर आ चुकी थी। जिसके बाद मौर्या प्रबंधन के पास कोई चारा नहीं बचा था। रही बात टीआरपी की तो, आपकी खबर सरासर झूठी है… क्योंकि मौर्या के किसी प्रोग्राम की ना तो कोई लोकप्रियता है, साखा है ना ही देखने और सुनने लायक कुछ भी है

  10. biharibabu

    January 29, 2011 at 11:22 am

    hamare andolan bhai ka comment ko aapne kyun hata diya yashwant ji. kitna dino aap maurya tv ko bacha lenge jo khud hi bachna nahi chahta ho. waise aapko ek baat aur bata dun ki naye news director saheb ka programme 8pm ki zero trp hai. Jab upar ke post wale ke ye haal hai to aap samjh hi sakte hain. jab tak mukesh ji the rajniti ka trp sabse jayada tha. maurya mai bhuchal aane hi wala hai. kaise aayega ye aapko bhi khabar hai aur mujhe bhi. par nahi hai to wahan ke hoshiyar (so called) managnement ko.:D:D:D:D

  11. atul kumar

    February 5, 2011 at 1:46 pm

    siwan main media walo ko kya ho gaya hai kal ek senior reporter ne apne junior or naye chhanel ke reporter ki pitai kar di sahara aryan etv ki mano to dosti sarab ki hai warna ek dusre ke khoon ke pyase hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...