हिंदी पट्टी के अखबारों में नए बाजार तलाशने की जंग जारी है. जागरण जहां दक्षिणमुखी होने की तैयारी में है, वहीं राजस्थान पत्रिका राजस्थान और मध्य प्रदेश से बाहर निकलकर यूपी में पांव जमाने की कोशिशें शुरू करने वाला है. अगर राजस्थान पत्रिका अपनी रणनीति के साथ यूपी की धरती पर कदम रखने में सफल होता है तो कई अखबारों को झटका लग सकता है.
विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर प्रबंधन के लोगों की बैठक हो चुकी है. इसके लिए तय की गई रणनीति के तहत राजस्थान पत्रिका अगले तीन महीने में राजस्थान के भरतपुर तथा मध्य प्रदेश के सतना में अपनी नई प्रिंटिंग यूनिट स्थापित करेगा. इस यूनिट का सही सदुपयोग वह उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम रखने के रूप में करेगा. भरतपुर यूनिट के माध्यम से वह आगरा में तथा सतना यूनिट के माध्यम से इलाहाबाद को अपने पैरामीटर शामिल करेगा. अगर प्रबंधन का यह कदम सफल रहा तो वह यूपी में और तेजी से अपने कदम बढ़ायेगा.
राजस्थान पत्रिका की रणनीति सफल रही तो यहां के जमे जमाए हिंदी अखबारों को झटका लगना तय है. दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान तथा अमर उजाला समेत सभी अखबार प्रभावित होंगे. पत्रिका नए ग्राहक खोजने के साथ दूसरे अखबारों के ग्राहकों को भी तोड़ेगा. इसके साथ पत्रकारों की भी बल्ले-बल्ले होगी. उन्हें एक विकल्प मिलेगा. माना जाता है कि पत्रिका अन्य अखबारों के मुकाबले अपने कर्मचारियों को बढि़या वेतन देती है. इस स्थिति में सबसे ज्यादा झटका लगने का डर दैनिक जागरण को होगा.
गौरतलब है कि हिंदी के शीर्ष अखबार तेजी से अपने यूनिटों को कई हिंदीभाषी राज्यों में खोल रहे हैं. भास्कर, जागरण, हिन्दुस्तान, उजाला कई राज्यों में दस्तक दे चुके हैं. अब बारी पत्रिका की है, जो उत्तर प्रदेश के रास्ते नए क्षेत्र में घुसने की तैयारी में है.












rai
January 21, 2011 at 4:04 pm
bahut bdiya .bahut kha pi lia jagarn,amar w hindustan akhabar
jony
January 22, 2011 at 12:13 pm
are matuon ke samandar or rajasthan k staff ko khoon choos kr pados ki bagiya me fool to jarror khil jayenge, kya hoga tab jadein hi khatm ho jayengi. shame for such news paper that sucking rajasthan.
Sherry
January 21, 2011 at 4:28 am
😀 Patrika k aane ka beshbri se intjaar h………….:(
umesh sukul
January 20, 2011 at 3:45 pm
its a Good news, Bahut sunder. UP ke logon ko ek aur achcha akhbar padhne ka mauka milega.akhbar jagat me patrika group ki vishesh pahchan hai jo aur nikhregi aisi ummeed ki ja sakati hai.
akash rai
January 20, 2011 at 9:40 am
patrika ke up mai kadam rakhne ka logo ko besabri se intjaar hai .
pankaj dubey
January 20, 2011 at 7:25 am
badi khusi ki bath hai pr khi yh bas vicharo me na rh jaay