: नेताजी को अब श्रद्धांजलि नहीं देगी भारत भारती : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती के मौके पर हर साल लीक से कुछ अलग हट कर काम करने वाली सुल्तानपुर की एक प्रतिष्ठित संस्था भारत भारती पिछले 30 वर्षों से समाज में नैतिकता और निष्ठा से काम करने वालों के साथ साथ विधा विशेष में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को सम्मानित करती है.
अब तक पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा, अटलबिहारी वाजपेयी, मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी, राहुल गाँधी, साहित्यकार त्रिलोचन शास्त्री, टीवी लेखक मालिक नोमान और स्वाधीनता संग्राम के हीरो तात्या टोपे के परिजनों जैसे कई दिग्गजों को सम्मानित कर चुकी यह संस्था इस बार 23 जनवरी को मशहूर शायर ताबिश सुल्तानपुरी, वयोवृद्ध नारदजी राम कृष्ण जायसवाल, ईटीवी रिपोर्टर अलीम शेख, उन्नतशील कृषक राम कीरत समेत कई दिग्गजों को सम्मानित करने जा रही है. खास बात यह की इन सब कामों के लिए संस्था न किसी से कोई चंदा लेती है और न ही सरकारी अनुदान.
संस्था इस बार एक अनोखा अभियान भी चला रही है. संस्था ने नेता जी को इस बार श्रद्धांजलि न देने का फैसला करते हुए उन्हें अश्वथामा, राजा बलि, वेद व्यास, परशुराम, हनुमान और कृपाचार्य जैसे चिरंजीवियों की तरह उनके चिरंजीवी होने की घोषणा करने जा रही है. इसके लिए नगर में बाकायदा जगह-जगह होर्डिंग लगाई गई है. समाज में नैतिक मूल्यों के क्षरण को रोकने, नैतिकता के संरक्षकों को प्रोत्साहित करने और नैतिक मूल्यों का आदर्श प्रस्तुत करने वाले एक आम इन्सान से लेकर अति खास तक को सम्मानित करने के मकसद से कवयित्री महादेवी वर्मा, क्रांतिकारी जयदेव कपूर की सलाह पर साल 1981 को भारत भारती की नीवं डाली गई.
उसी साल विभिन्न हल्कों में अच्छे काम करने वालों को लोकमणि, लोक रत्न, लोक भूषण और दोक दीप नामक पुरस्कार देने का फैसला किया गया. इसके अलावा हर पांचवें साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस अवार्ड की घोषणा हुई. इन पुरस्कारों में नगद धनराशि, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं. संस्था के अध्यक्ष सुंदरलाल टंडन, मंत्री आफताब और संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय पूरे आयोज को लेकर काफी उत्साहित हैं.












vinod mishra
January 21, 2011 at 12:00 pm
yah samman alim ke bajay unke guru dinesh dadda ko mele to behtar hai
Santosh Pandey
January 23, 2011 at 9:08 am
Bharat Bharti bataye ki yah samman Alim ko kis adhar par diya gaya agar karyo avam kartvyo ke adhar par diya gaya hai to kaya Shree Manoram Pandey,Shree Vrijendra Vikram,Anil Pathak,Ramakant,Alok Srivastava aadi ne kya inke barabar ya inse behtar karya nahi kiya hai.jo unhe yah samman aaj tak nahi diya gaya. [LCI,Ganesh Parikarma,Dalali ko Samarpit is Samman ko Sadar Pranam]. Alim JI aap ko iske liye Badhai……………..
vinod mishra
January 20, 2011 at 4:14 pm
yah samman aleem ke bajay unke guru dinesh dadda ko mile to behter hoga.
Santosh Pandey
January 23, 2011 at 9:23 am
भारत भारती कृपया यह बताये की अलीम को यह सम्मान किस आधार पर दिया जा रहा है अगर यह उनके कार्यो और कर्तव्यों पर दिया जा रहा है तो क्या श्री मनोराम पाण्डेय ,वृजेन्द्र विक्रम सिंह ,अनिल पाठक ,अलोक श्रीवास्तव आदि का कार्य और कर्तव्यता अलीम से कम है अगर नहीं तो यह पुरस्कार आज तक इन लोगो में से किसी को क्यों नहीं दिया गया ! [ LCI गणेश परिक्रमा और दलाली को समर्पित इस सम्मान को सादर प्रणाम] अलीम को इस सम्मान के लिए बहुत बहुत बधाई !
Santosh Pandey
January 23, 2011 at 9:28 am
भारत भारती कृपया यह बताये की अलीम को यह सम्मान किस आधार पर दिया जा रहा है अगर यह उनके कार्यो और कर्तव्यों पर दिया जा रहा है तो क्या श्री मनोराम पाण्डेय ,वृजेन्द्र विक्रम सिंह ,अनिल पाठक ,अलोक श्रीवास्तव आदि का कार्य और कर्तव्यता अलीम से कम है अगर नहीं तो यह पुरस्कार आज तक इन लोगो में से किसी को क्यों नहीं दिया गया ! [ LCI गणेश परिक्रमा और दलाली को समर्पित इस सम्मान को सादर प्रणाम] अलीम को इस सम्मान के लिए बहुत बहुत बधाई !
SATYA PRAKASH GUPTA
January 22, 2011 at 1:24 pm
ES SAMMAN KE LEA HARDIK SUBHKAMNYAE MAGAR KAST ES BAT KA HAI KE SAMMAN RASE DENESH SRIVASTAV GHATAK LEGE.
Vikram Brijendra Singh
January 23, 2011 at 3:02 pm
Badhai Ki Patra hai “Bharat Bharti” usne ek Suruat ki hai Patrkaron ke karyon ki Monitaring ki. Alim ko badhai. Ab Patrakaron ko sochna hoga ki unke kaam par bhi logon ki najar hai.
darshan sahu
January 24, 2011 at 4:08 am
अलीम को दिया गया सम्मान एक संस्था की निजी राय है / संस्था पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान की भी चर्चा करे,यदि सम्मान चाटुकारिता वश दिया गया है तो निंदनीय है
ashish srivastava
January 24, 2011 at 4:13 am
Alim ko samman [img][/img]:o:o:o:o:o:(
shripal teotia,
March 31, 2011 at 6:18 am
badhaayee ho
rajiv joshi
April 26, 2011 at 6:28 am
sln ke patrkaron ki patrkarita ke prati satya nistha attot hai. nischit hi wo iske liye samman ke patra hain